Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice
ग्लोबल इंस्टीट्यूट में Career Counseling Session का आयोजन, उदयन केयर की छात्राओं को मिला उज्ज्वल भविष्य का मार्गदर्शन
Greater Noida स्थित Global Institute of Information Technology के प्रोफेसर निरंजन सिंह सभागार में उदयन केयर की छात्राओं के लिए एक विशेष Career Counseling Session का आयोजन किया गया।
- sakshi choudhary
- 04 Jun, 2026
Greater Noida स्थित Global Institute of Information Technology के प्रोफेसर निरंजन सिंह सभागार में उदयन केयर की छात्राओं के लिए एक विशेष Career Counseling Session का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं ने अपनी शैक्षिक इंचार्ज के साथ भाग लिया। संस्थान के अनुभवी काउंसलर्स ने छात्राओं को विभिन्न उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों, करियर विकल्पों और उनके भविष्य में मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। संस्थान द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले Career Counseling Series के दूसरे चरण में आयोजित इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं को सही शैक्षिक और व्यावसायिक दिशा प्रदान करना रहा। छात्राओं को कॉलेज बस के माध्यम से सुरक्षित रूप से संस्थान लाया गया।
कार्यक्रम का संचालन ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी डॉ. एन.सी. शर्मा तथा एकेडमिक इंचार्ज दिव्या सिंह ने किया। इस अवसर पर उदयन केयर की प्रतिनिधि इला मैडम, सोनी मैडम एवं अन्य सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। दिव्या सिंह ने संस्थान में पिछले 24 वर्षों से संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों और गतिविधियों जैसे Artificial Intelligence (AI), Computer Science, Communication Lab, National and International Seminars तथा Industrial Visits की जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। वहीं डॉ. एन.सी. शर्मा ने पिछले पांच वर्षों के Placement Records, उद्योगों के साथ हुए Internship MoUs तथा विद्यार्थियों की पेशेवर उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में डॉ. एन.सी. शर्मा ने कहा कि B.Tech, BA, B.Com, BBA, BCA, MBA, MCA और Integrated Courses जैसे किसी भी पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए भविष्य में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत तेजी से एक वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और Artificial Intelligence के युग में युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। कार्यक्रम में उप-कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह, डॉ. आर.एस. यादव, डॉ. कविता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के कोऑर्डिनेटर, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर संस्कृति विभाग की डॉ. चंचल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. विनोद सिंह, प्राचार्य डॉ. लोकेश शर्मा एवं उप-प्राचार्य डॉ. अर्चना सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और भविष्य में भी ऐसे छात्रहितैषी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प दोहराया।