Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में अनूठी पहल, खंडित मूर्तियों और पूजा सामग्री के लिए लगाए गए समर्पण पात्र

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-36 में धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण को जोड़ते हुए एक सराहनीय पहल की शुरुआत की गई। आरडब्ल्यूए सेक्टर-36 द्वारा सेक्टर परिसर में दो विशेष समर्पण पात्र स्थापित किए गए हैं, जिनका उद्देश्य खंडित मूर्तियों, पूजा सामग्री, चुनरी, धूप, धार्मिक वस्त्र एवं अन्य पूजनीय वस्तुओं का सम्मानजनक और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना है। इस पहल का मकसद लोगों में जागरूकता बढ़ाना और सार्वजनिक स्थानों पर धार्मिक सामग्री फेंकने की बढ़ती समस्या का स्थायी समाधान निकालना है।
top-news

अक्सर देखा जाता है कि खंडित मूर्तियां, पूजा सामग्री और धार्मिक वस्त्र पीपल के पेड़ों के नीचे, पार्कों, चौराहों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छोड़ दिए जाते हैं। इससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं बल्कि पर्यावरण प्रदूषण और स्वच्छता संबंधी समस्याएं भी पैदा होती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए आरडब्ल्यूए सेक्टर-36 ने दो अलग-अलग समर्पण पात्र स्थापित किए हैं। एक पात्र विशेष रूप से खंडित मूर्तियों के लिए और दूसरा चुनरी, धूप, धार्मिक वस्त्र एवं अन्य पूजा सामग्री के लिए रखा गया है। इन पात्रों में एकत्रित सामग्री का वैज्ञानिक तरीके से पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) और उचित निस्तारण किया जाएगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और धार्मिक वस्तुओं का सम्मान भी बना रहेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित सेक्टरवासियों और अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि लोग धार्मिक सामग्री के उचित प्रबंधन और स्वच्छता के प्रति जागरूक बनें, तो शहर को अधिक स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है। इस अवसर पर सेक्टरवासियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी ली और भविष्य में ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी सहित कई गणमान्य लोग और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी भी मौजूद रहे।