Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

नोएडा में RWA पदाधिकारियों के साथ पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की अहम बैठक, यातायात, सुरक्षा और जनसंवाद को लेकर सख्त निर्देश

नोएडा में नागरिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-52 स्थित FONRWA (Federation of Noida Resident's Welfare Association) कार्यालय में विभिन्न सेक्टरों की RWA पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।
top-news

नोएडा में नागरिक सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सेक्टर-52 स्थित FONRWA (Federation of Noida Resident's Welfare Association) कार्यालय में विभिन्न सेक्टरों की RWA पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई और उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। पुलिस कमिश्नर ने सेक्टरों और आवासीय सोसाइटियों में बेहतर law and order, public safety और traffic management सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।


बैठक के दौरान लक्ष्मी सिंह ने निर्देश दिए कि सोसाइटियों और प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए जरूरत के अनुसार यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। उन्होंने सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़ी स्कूली बसों के खिलाफ कार्रवाई, लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन, साप्ताहिक बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा किराएदारों और PG संचालकों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संवेदनशील और सुनसान स्थानों की पहचान कर वहां नियमित पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने और नए CCTV कैमरे लगाने की योजना पर भी जोर दिया गया।

जनता से संवाद और शिकायतों के निस्तारण को लेकर पुलिस कमिश्नर ने कड़ा रुख अपनाया। जनता की समस्याओं के प्रति उदासीनता बरतने पर चौकी इंचार्ज सेक्टर-110 को निलंबित किया गया, जबकि थाना प्रभारी सेक्टर-49 को लाइन हाजिर किया गया। वहीं थाना प्रभारी फेस-2, सेक्टर-24 और सेक्टर-58 को कड़ी चेतावनी जारी की गई। हरिदर्शन चौकी के वर्तमान और पूर्व चौकी प्रभारी के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र, पुलिस उपायुक्त साद मियां खान, शैलेन्द्र कुमार सिंह, अभय कुमार मिश्र, शैव्या गोयल तथा FONRWA अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा समेत कई पुलिस और RWA पदाधिकारी मौजूद रहे।