Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में जनगणना 2027 को मिली रफ्तार, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रागणक और सुपरवाइजर सम्मानित

जनगणना 2027 के सफल और समयबद्ध संचालन को लेकर ग्रेटर नोएडा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रागणकों और उनके सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया।
top-news

जनगणना 2027 के सफल और समयबद्ध संचालन को लेकर ग्रेटर नोएडा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रागणकों और उनके सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आयोजित किया गया, जहां प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना के नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा ओएसडी एवं चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने कम समय में अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले कर्मचारियों की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में प्रत्येक प्रागणक की भूमिका बेहद अहम है।


सम्मानित किए गए प्रागणकों में नीतू (एचएलबी-0819), राजकुमार (एचएलबी-0818), रचना (एचएलबी-0817), सपना (एचएलबी-0825) और शिवम (एचएलबी-0800) शामिल रहे। इन सभी ने निर्धारित समय से पहले अपने कार्य को पूर्ण कर जनगणना प्रक्रिया को गति देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अधिकारियों ने उनके समर्पण, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी की भावना की प्रशंसा करते हुए उन्हें अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा बताया।

इस अवसर पर ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। एसीईओ सुमित यादव ने कहा कि जनगणना 2027 देश के विकास और नीतिगत योजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने जनगणना ड्यूटी में लगे सभी प्रागणकों से अपील की कि वे शासन के इस महत्वपूर्ण कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्रता और सटीकता के साथ पूरा करें, ताकि Census 2027 का कार्य निर्धारित समय सीमा में सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।