Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-37 में बनेगा आधुनिक हॉकी ग्राउंड, 10.30 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा नया खेल मंच
ग्रेटर नोएडा में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेक्टर-37 में आधुनिक हॉकी ग्राउंड के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 08 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा में खेल सुविधाओं को नई पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सेक्टर-37 में आधुनिक हॉकी ग्राउंड के निर्माण का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। रविवार को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन एवं शिलान्यास कर इस परियोजना की औपचारिक शुरुआत की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा विकसित किए जाने वाले इस हॉकी ग्राउंड का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
प्राधिकरण के अनुसार, पहले चरण में करीब 10.30 करोड़ रुपये की लागत से हॉकी ग्राउंड तैयार किया जाएगा, जिसे नौ माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। दूसरे चरण में पवेलियन और दर्शक दीर्घा का निर्माण किया जाएगा, जिससे राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। यह परियोजना जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रस्ताव पर शुरू की गई है, जिसके बाद निविदा प्रक्रिया पूरी कर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने निर्माण कार्य आगे बढ़ाया है।
शिलान्यास कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 12:30 बजे तक चला। इस अवसर पर वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक राजेश निम, स्थानीय जनप्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी और सेक्टर-37 सहित आसपास के क्षेत्रों के निवासी उपस्थित रहे। विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल हॉकी को बढ़ावा देने और स्थानीय युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह जगाने में यह हॉकी ग्राउंड मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रयासों की सराहना की।