Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में मेधावी छात्रों का सम्मान, 90% से अधिक अंक लाने वाले 7 विद्यार्थियों को मिला पुरस्कार

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में शिक्षा और प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी मुख्यालय के पर्यवेक्षण में एसीपी पुलिस लाइन्स शकील मौहम्मद द्वारा वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में पुलिस लाइन्स स्थित बहुउद्देशीय हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के 7 मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इन विद्यार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा सत्र 2025-26 में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।


सम्मान समारोह के दौरान एसीपी लाइन्स शकील मौहम्मद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के साथ अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की उपलब्धि केवल उनके परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों और अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह रही कि वामा सारथी, उत्तर प्रदेश पुलिस वेलफेयर एसोसिएशन मुख्यालय लखनऊ की अध्यक्षा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान पुलिस परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 8 प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के साथ किए गए एमओयू की जानकारी साझा की गई। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को रियायती दरों पर coaching facilities उपलब्ध कराने की योजना से अवगत कराया गया। यह पहल पुलिस परिवार के बच्चों के शैक्षणिक विकास और competitive exams की बेहतर तैयारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।