Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
हिंडन पुल पर शुरू होगा मैस्टिक कार्य, डेढ़ माह तक चरणबद्ध मरम्मत से यातायात होगा सुगम
ग्रेटर नोएडा और नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले प्रमुख हिंडन पुल पर सड़क मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार से शुरू होने जा रहा है।
- sakshi choudhary
- 09 Jun, 2026
ग्रेटर नोएडा और नोएडा वेस्ट को जोड़ने वाले प्रमुख हिंडन पुल पर सड़क मरम्मत का महत्वपूर्ण कार्य मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। पुल के दोनों ओर, चार मूर्ति चौक से नोएडा की तरफ जाने और नोएडा से चार मूर्ति चौक की ओर आने वाली सड़क के कई हिस्सों में क्षति होने के कारण मैस्टिक कार्य की आवश्यकता महसूस की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने इस परियोजना को प्राथमिकता देते हुए मरम्मत कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है, जिससे भविष्य में वाहन चालकों को बेहतर और सुरक्षित सफर मिल सके।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की मंशा है कि चार मूर्ति चौक पर निर्माणाधीन अंडरपास और हिंडन पुल की सड़क मरम्मत का कार्य समानांतर रूप से पूरा किया जाए। इससे पूरे कॉरिडोर पर यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु होगी और लोगों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी। प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-7 की ओर से इस कार्य को चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ताकि ट्रैफिक पर न्यूनतम प्रभाव पड़े।
ट्रैफिक पुलिस के सुझाव के अनुसार शुरुआत में नोएडा से चार मूर्ति चौक आने वाली दिशा में एक-एक लेन पर कार्य किया जाएगा। जिस लेन पर काम चलेगा, वह अस्थायी रूप से वाहनों के लिए बंद रहेगी। एक लेन का कार्य पूरा होने के बाद दूसरी लेन पर काम शुरू किया जाएगा। सोमवार को इसकी ट्रायल व्यवस्था भी की गई। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि सड़क की गुणवत्ता सुधारने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह मैस्टिक कार्य आवश्यक है। उन्होंने वाहन चालकों से सहयोग और सावधानी बरतने की अपील की है। अनुमान है कि पूरा कार्य लगभग डेढ़ माह में संपन्न हो जाएगा।