Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में आफत की आंधी! पांचवीं मंजिल की दीवार गिरने से ढहा दो मंजिला मकान

ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी क्षेत्र में मंगलवार देर रात आई तेज आंधी और तूफान ने भारी तबाही मचा दी। रबूपुरा कस्बे के गांव चांदपुर में एक निर्माणाधीन पांच मंजिला भवन की ऊपरी मंजिल पर बनाई गई नई दीवार अचानक असंतुलित होकर पड़ोसी के दो मंजिला मकान पर जा गिरी। दीवार गिरने के कुछ ही क्षणों में पूरा मकान भरभराकर ढह गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोग गहरी नींद में थे, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और किसी की जान नहीं गई, हालांकि मकान पूरी तरह नष्ट हो गया।
top-news

जानकारी के अनुसार, गांव चांदपुर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू के पांच मंजिला मकान में ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मंगलवार रात अचानक मौसम खराब हुआ और तेज आंधी के साथ तूफानी हवाएं चलने लगीं। इसी दौरान निर्माणाधीन भवन की पांचवीं मंजिल पर बनी नई दीवार तेज हवा का दबाव नहीं झेल सकी और बगल में स्थित दो भाइयों शमशेर और शमशु के मकान पर गिर गई। दीवार के भारी वजन और झटके के कारण मकान का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और देखते ही देखते पूरी इमारत धराशायी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए।

हादसे में घर के अंदर सो रही परिवार की दो महिलाएं मामूली रूप से घायल हो गईं। दोनों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मकान के गिरने से परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना के बाद क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। प्रशासन द्वारा भी मामले की जांच की जा रही है ताकि हादसे के कारणों का पता लगाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।