Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में RWA-AOA संग पुलिस की अहम बैठक, DCP डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने सुरक्षा, ट्रैफिक और सत्यापन पर दिए सख्त निर्देश

ग्रेटर नोएडा में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से एक महत्वपूर्ण गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने विभिन्न सेक्टरों की RWA और AOA के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना गया और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।


गोष्ठी में ट्रैफिक मैनेजमेंट, पब्लिक सेफ्टी और Residential Security को प्राथमिकता देते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने सेक्टरों और सोसाइटियों के आसपास यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन कराने तथा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मकान मालिकों को किराएदारों के अनिवार्य पुलिस सत्यापन के प्रति जागरूक करने और सभी सेक्टरों में संचालित पीजी आवासों का सत्यापन अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।

बैठक के दौरान संवेदनशील और सुनसान स्थानों की पहचान कर वहां नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने, CCTV Surveillance को मजबूत करने और नए सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी जारी किए गए। डीसीपी ने थाना प्रभारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य करने को कहा। इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त-1 राधा रमण सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त-2 प्रशाली गंगवार सहित RWA/AOA के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।