Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

जेवर एयरपोर्ट के लिए शुरू हुई इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा, ग्रेटर नोएडा के लोगों को मिली बड़ी राहत

ग्रेटर नोएडा के निवासियों को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून को वर्चुअल माध्यम से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा के निवासियों को सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 जून को वर्चुअल माध्यम से जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। ग्रेटर नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य चंद्र शर्मा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एन.जी. रविकुमार ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों और गांवों को सीधे जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए 11 आधुनिक वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत की गई है। बसों में मोबाइल चार्जिंग, सीसीटीवी कैमरे और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा।


यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार, परिवहन विभाग और तीनों विकास प्राधिकरणों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। अधिकारियों के अनुसार 15 जून से जेवर एयरपोर्ट के लिए हर घंटे बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यात्रियों के लिए किराया दूरी के अनुसार 20 रुपये, 30 रुपये और अधिकतम 50 रुपये निर्धारित किया गया है। इससे ग्रेटर नोएडा के लोगों को निजी वाहनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी और एयरपोर्ट तक पहुंचना पहले से कहीं अधिक आसान हो जाएगा। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि क्षेत्र के नागरिक लंबे समय से सिटी बस सेवा की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने इसे क्षेत्र के विकास और बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।




नई इलेक्ट्रिक बस सेवा चार प्रमुख रूटों पर संचालित की जाएगी, जिनमें चार मूर्ति, परी चौक, गौतमबुद्ध नगर यूनिवर्सिटी, दनकौर, कासना, गलगोटिया यूनिवर्सिटी, गौड़ यमुना सिटी और अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं। रूट नंबर-1 लगभग 68 किलोमीटर, रूट नंबर-2 करीब 82 किलोमीटर तथा रूट नंबर-3 लगभग 55 किलोमीटर लंबा है। बैटरी संचालित इन बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी प्रेरणा सिंह ने बताया कि यह पहल न केवल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी बल्कि लोगों को सस्ता, सुविधाजनक और पर्यावरण-अनुकूल सफर भी उपलब्ध कराएगी।