Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice
दादरी के पल्ला गांव से सपा ने फूंका विधानसभा चुनाव का बिगुल, जन पंचायत में भाजपा सरकार पर साधा निशाना
समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव पल्ला में एक विशाल जन पंचायत का आयोजन किया।
- sakshi choudhary
- 15 Jun, 2026
समाजवादी पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को गति देते हुए रविवार को दादरी विधानसभा क्षेत्र के गांव पल्ला में एक विशाल जन पंचायत का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्र प्रधान ने किया। जन पंचायत में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों में जनता के बीच पहुंच बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम को विधानसभा चुनाव की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।
जन पंचायत को संबोधित करते हुए इंद्र प्रधान ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासनकाल में देश और प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं और किसानों को उनके अधिकार नहीं मिल रहे हैं। इंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियां अपनाकर पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्गों के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली थी, लेकिन वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास की रफ्तार थम गई है।
इंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा सरकार के पास विकास के नाम पर बताने के लिए कोई ठोस उपलब्धि नहीं है और वह जनता का ध्यान मूल मुद्दों से भटकाने के लिए विभिन्न हथकंडे अपना रही है। जन पंचायत में बब्बल भाटी, कृष्णा चौहान, सुनीता यादव, अक्षय चौधरी, विनीत यादव, हरबीर प्रधान, विनोद लोहिया, जगवीर नम्बरदार, रोहित मत्ते गुर्जर, मेंहदी हसन, दीपक शर्मा, कुलदीप भाटी, विकास भनोता, जुगति सिंह, हरीश खारी, हुकुम सिंह भारती, मुकेश सिसोदिया, विक्रम टाइगर, अजय भाटी, सोकत अली चेची, गौरव भाटी, अनिल नागर, देवेंद्र भाटी, हारून सैफी, मोहित नागर, प्रशांत पाली, राजेश नागर, दीपक नागर, विपिन नागर, हरेन्द्र लाला, विशेष भाटी और गजेंद्र रावल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।