Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

जेवर से लखनऊ की पहली उड़ान: किसानों के सम्मान में सीएम योगी का संदेश, कहा- अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए अपनी भूमि समर्पित करने वाले 170 किसानों ने सोमवार को जेवर से लखनऊ तक की पहली कमर्शियल फ्लाइट में यात्रा कर एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने।
top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के निर्माण के लिए अपनी भूमि समर्पित करने वाले 170 किसानों ने सोमवार को जेवर से लखनऊ तक की पहली कमर्शियल फ्लाइट में यात्रा कर एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचकर किसानों का स्वागत किया और कहा कि जेवर अब केवल एक कस्बा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास का नया ग्लोबल ग्रोथ हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, किसानों के विश्वास और विधायक धीरेंद्र सिंह के प्रयासों से यह सपना साकार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब एयरपोर्ट का प्रस्ताव सामने आया था, तब किसानों को भरोसा दिलाया गया था कि यह परियोजना उनकी तकदीर बदल देगी और आज वह सपना साकार होता दिखाई दे रहा है।


मुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि समय सभी के जीवन में आता है, लेकिन जो अवसर को पहचानकर उसका लाभ उठाते हैं, वही इतिहास रचते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि शुरुआती दौर में भूमि अधिग्रहण को लेकर असमंजस की स्थिति थी, लेकिन किसानों ने विकास पर भरोसा जताया और आज जेवर देश के सबसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर और एविएशन केंद्रों में शामिल हो रहा है। उन्होंने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत का पहला बड़ा Cargo Hub और MRO (Maintenance, Repair and Overhaul) Center बनने जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादों को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का मार्ग खुलेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, इससे किसानों की आय में कई गुना वृद्धि होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जेवर क्षेत्र में आने वाले वर्षों में Semiconductor Unit, Data Center, Film City, Toy Park, Apparel Park, Medical Device Park, IT & Electronics City और विश्व स्तरीय Food Processing Units स्थापित होंगी। साथ ही दुनिया के पांच प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय भी यहां अपने कैंपस विकसित करेंगे। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और उच्च शिक्षा के अवसरों को लेकर कई योजनाओं का उल्लेख किया तथा बताया कि यमुना प्राधिकरण टाटा समूह के सहयोग से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित कर रहा है। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार, इंडिगो के स्पेशल डायरेक्टर आरके सिंह, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी, यीडा के सीईओ आरके सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने किसानों को भरोसा दिलाया कि डबल इंजन सरकार विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में जेवर को नई पहचान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।