Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, गर्मी से राहत लेकिन बढ़ेगी उमस

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों को आखिरकार राहत मिल गई है। मंगलवार सुबह राजधानी दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में हुई झमाझम बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार दोपहर से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं ने गर्मी का असर कम कर दिया। राजधानी में सोमवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन की तुलना में एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बारिश के बाद लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से राहत मिली है, हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान फिर बढ़ने की संभावना जताई है।


नोएडा में मंगलवार सुबह पहले तेज धूप देखने को मिली, लेकिन सुबह करीब सात बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों और आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। प्रमुख सड़कों और चौराहों पर ट्रैफिक जाम देखने को मिला, जिससे दफ्तर जाने वाले लोगों की रफ्तार धीमी पड़ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर रुक-रुक कर बारिश हो सकती है और अगले कुछ दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बारिश के बावजूद उमस का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है और लोगों को मौसम में लगातार बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।


वहीं गुरुग्राम में भी भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। बस स्टैंड रोड सहित कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की गंभीर समस्या सामने आई, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल व्यापक प्री-मानसून बारिश की संभावना नहीं है और 20 से 21 जून तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 31 से 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने का अनुमान है। ऐसे में बारिश से मिली अस्थायी राहत के बाद दिल्ली-एनसीआर के लोगों को आने वाले दिनों में फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ सकता है।