Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कार्गो सेवा शुरू, पश्चिमी यूपी के उत्पादों को मिलेगा Global Market का सीधा रास्ता
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) ने अपनी विकास यात्रा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए 17 जून 2026 से Cargo Operations की आधिकारिक शुरुआत कर दी है।
- sakshi choudhary
- 17 Jun, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) ने अपनी विकास यात्रा में एक और बड़ा कदम बढ़ाते हुए 17 जून 2026 से Cargo Operations की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। यात्री उड़ानों के सफल संचालन के बाद अब एयरपोर्ट से मालवाहक उड़ानें भी शुरू हो गई हैं। Air India SATS और Yamuna International Airport Private Limited की साझेदारी में AFCOM Holdings की Boeing 737-800 Freighter ने चेन्नई-नोएडा-चेन्नई के बीच पहली कार्गो उड़ान पूरी की। इसे भारत के पहले Integrated Multi-Modal Cargo Hub की Commercial Launching माना जा रहा है, जिससे उत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स सेक्टर को नई गति मिलने की उम्मीद है।
नोएडा एयरपोर्ट पर कार्गो सेवा शुरू होने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के व्यापारियों और उद्योगों को बड़ा फायदा मिलेगा। अब दवाइयां, ताले, पीतल के बर्तन, टेक्सटाइल उत्पाद और अन्य Export Goods को विदेश भेजने के लिए दिल्ली के Indira Gandhi International Airport पर निर्भरता कम होगी। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्तमान में IGI Airport के Cargo Traffic में उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों की करीब 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जो अब धीरे-धीरे जेवर स्थित इस नए एयर कार्गो हब की ओर स्थानांतरित हो सकती है। इससे समय, परिवहन लागत और लॉजिस्टिक चुनौतियों में उल्लेखनीय कमी आएगी।
कृषि क्षेत्र के लिए भी यह परियोजना गेम चेंजर साबित हो सकती है। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और आसपास के राज्यों के किसान अब अपने कृषि, दुग्ध और अन्य नाशवान उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेजी से पहुंचा सकेंगे। एयरपोर्ट परिसर में विकसित किया जा रहा High-Capacity Deep Freezer और Cold Chain Infrastructure उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने में मदद करेगा। इसी बीच Akasa Air ने नोएडा से Navi Mumbai और Bengaluru के लिए नियमित उड़ानें शुरू कर दी हैं, जबकि IndiGo ने Jammu के लिए अपनी सेवाओं का विस्तार किया है। Akasa Air के सह-संस्थापक और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी Anand Srinivasan तथा नोएडा एयरपोर्ट के उपाध्यक्ष Christoph Schnellmann ने इसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।