Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

गौड़ सिटी सेंटर चौराहे पर सक्रिय हुआ गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह, एक दिन में दो वारदातें

ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल गौड़ सिटी सेंटर चौराहा इन दिनों वाहन चोरों और पेशेवर अपराधियों के निशाने पर दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यहां गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते दिन शाम के समय ऐसी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में चिंता का माहौल है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल गौड़ सिटी सेंटर चौराहा इन दिनों वाहन चोरों और पेशेवर अपराधियों के निशाने पर दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार यहां गाड़ियों के शीशे तोड़कर कीमती सामान चोरी करने वाला एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है। बीते दिन शाम के समय ऐसी दो अलग-अलग घटनाएं सामने आने से स्थानीय लोगों और वाहन चालकों में चिंता का माहौल है। लगातार बढ़ती घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।


सूत्रों के मुताबिक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का एक कर्मचारी अपने मित्र से मिलने के लिए गौड़ सिटी सेंटर पहुंचा था। दोनों मित्र बातचीत करते हुए थाना बिसरख की पुलिस चौकी के निकट स्थित एक ढाबे पर भोजन करने चले गए। इस दौरान उनकी कार नोएडा की ओर जाने वाली सर्विस लेन पर खड़ी थी। जब वे वापस लौटे तो कार का पिछला शीशा टूटा हुआ मिला। जांच करने पर पता चला कि वाहन में रखा लैपटॉप और टैबलेट गायब था। पीड़ित ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस चौकी पर मौजूद चौकी प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को दी। बताया जा रहा है कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया और कुछ ही मिनटों में फरार हो गए।


स्थानीय लोगों के अनुसार इसी तरह की एक और चोरी की घटना उसी शाम चौराहे के दूसरी ओर भी हुई है। लगातार सामने आ रही घटनाओं से यह आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है, जो पार्क की गई गाड़ियों को निशाना बना रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इसके अलावा खुफिया तंत्र की मदद से भी आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। वहीं लोगों से भी अपील की गई है कि वे वाहनों में कीमती सामान खुला छोड़ने से बचें और संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।