Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

गौतमबुद्धनगर बना सड़क सुरक्षा का मॉडल, ‘Zero Fatality District’ परियोजना से दुर्घटनाओं और मौतों में रिकॉर्ड कमी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए ‘Zero Fatality District’ परियोजना के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नवंबर 2025 से संचालित इस परियोजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को न्यूनतम करना है।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट ने सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए ‘Zero Fatality District’ परियोजना के तहत उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नवंबर 2025 से संचालित इस परियोजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को न्यूनतम करना है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH), सेफ लाइफ फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के सहयोग से शुरू की गई इस पहल में उन 9 चिन्हित थाना क्षेत्रों और दो क्रिटिकल कॉरिडोर को प्राथमिकता दी गई, जहां पहले कुल सड़क दुर्घटना मौतों का लगभग 54 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया जाता था। परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते गौतमबुद्धनगर ने सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों में प्रदेश में सर्वाधिक कमी दर्ज कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।


परियोजना के तहत विशेष सीसी (Crash Control) टीमों का गठन किया गया, जिन्हें स्पीड लेजर गन, ब्रेथ एनालाइजर, बॉडी वॉर्न कैमरा और अन्य आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए। नवंबर 2025 से मई 2026 के बीच इन टीमों ने कुल 86,902 चालान किए, जिनमें ओवरस्पीडिंग के 13,798, ड्रंक एंड ड्राइव के 4,109, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 16,682 तथा बिना हेलमेट के 14,418 मामलों पर कार्रवाई शामिल रही। इसके साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर अवैध कट बंद किए गए, डिवाइडर निर्माण, रोड मार्किंग, साइनेज बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप और रिफ्लेक्टर लगाए गए। नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण, पीडब्ल्यूडी तथा एनएचएआई के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क इंजीनियरिंग सुधारों को भी तेजी से लागू किया गया।


इन सतत प्रयासों का असर आंकड़ों में साफ दिखाई देता है। नवंबर 2025 में नवंबर 2024 की तुलना में सड़क दुर्घटनाओं में 27 प्रतिशत, मृतकों में 25 प्रतिशत और घायलों में 30 प्रतिशत की कमी दर्ज हुई। वहीं दिसंबर 2025 में दुर्घटनाओं में 40 प्रतिशत, मृतकों में 34 प्रतिशत और घायलों में 55 प्रतिशत की रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। इसके परिणामस्वरूप परियोजना के अंतर्गत शामिल 9 थानों में से 5 को सूची से बाहर कर दिया गया। वर्तमान में बिसरख, बादलपुर, दादरी और दनकौर थाना क्षेत्रों में परियोजना जारी है, जहां जनवरी-मई 2026 के दौरान पिछले वर्ष की तुलना में दुर्घटनाओं में 35.24 प्रतिशत, मृतकों में 28 प्रतिशत और घायलों में 45.57 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई। इसके अलावा 15 चिन्हित ट्रैफिक कंजेशन पॉइंट्स में से 7 को समाप्त कर यातायात व्यवस्था को भी अधिक सुगम और सुरक्षित बनाया गया है।