Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Greater Noida: नॉलेज पार्क पुलिस ने 100 चोरी के मोबाइल फोन समेत तीन शातिर चोरों को किया गिरफ्तार

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
top-news

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने 21 जून 2026 को मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेक्टर-153 स्थित पानी की टंकी के पीछे से तीन अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आनंद उर्फ रुद्रेश, पंकज उर्फ धीरेन्द्र और मोहित पुंडीर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के IQOO कंपनी के 100 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट लगी महिंद्रा पिकअप वाहन और दो अवैध चाकू भी बरामद किए गए हैं।


पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी मोबाइल फोन चोरी कर उन्हें विभिन्न स्थानों पर बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार अभियुक्तों में आनंद उर्फ रुद्रेश मूल रूप से एटा का निवासी है और वर्तमान में दिल्ली के बलजीत नगर में रह रहा था। वहीं पंकज उर्फ धीरेन्द्र भी एटा का रहने वाला है, जबकि मोहित पुंडीर हाथरस जिले का निवासी है। आरोपियों के खिलाफ थाना नॉलेज पार्क में मु0अ0सं0 136/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। आनंद उर्फ रुद्रेश के खिलाफ दिल्ली और गुरुग्राम में माल गबन तथा आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं, जबकि मोहित पुंडीर पर भी चोरी और चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त से जुड़े मुकदमे दर्ज हैं। गौतमबुद्धनगर पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल चोरी की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान कर उन्हें जल्द वापस सौंपने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही चोरी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।