Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा बना शूटिंग का हब! लगातार तीसरे वर्ष CBSE नॉर्थ जोन गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी

ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश की उभरती महिला निशानेबाजों के लिए बड़े मंच के रूप में सामने आ रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 17 जुलाई तक सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा एक बार फिर देश की उभरती महिला निशानेबाजों के लिए बड़े मंच के रूप में सामने आ रहा है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 17 जुलाई तक सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में किया जाएगा। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब ग्रेटर नोएडा को इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता की मेजबानी मिली है, जिससे गौतमबुद्ध नगर की खेल पहचान और मजबूत हो रही है। इस आयोजन को लेकर स्थानीय खेल जगत और विद्यालय प्रशासन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


इस प्रतियोगिता में नॉर्थ जोन-1 के विभिन्न राज्यों और शहरों से 850 से अधिक बालिका निशानेबाज हिस्सा लेंगी। खिलाड़ी अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों में 10 मीटर एयर राइफल और 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धाओं में अपने निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगी। विद्यालय प्रशासन ने आयोजन की तैयारियां तेज कर दी हैं ताकि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं और सुरक्षित प्रतियोगिता वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। इस चैंपियनशिप से उभरने वाली प्रतिभाओं को आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में नॉर्थ जोन-1 का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।


विद्यालय की प्रधानाचार्या मीता भंडूला ने बताया कि लगातार तीसरे वर्ष इस आयोजन की जिम्मेदारी मिलना स्कूल और जिले दोनों के लिए गर्व की बात है। इससे न केवल खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय मंच मिलेगा बल्कि जिले की खेल संस्कृति को भी नई पहचान मिलेगी। वहीं स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने जानकारी दी कि वर्ष 2024 में भी इसी स्कूल ने CBSE नॉर्थ जोन-1 गर्ल्स शूटिंग चैंपियनशिप की मेजबानी की थी, जबकि 2025 में राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप का सफल आयोजन किया गया था, जिसमें देशभर से लगभग 1250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।