Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

शारदा विश्वविद्यालय ने निकाली नशा मुक्ति रैली, युवाओं को दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशाल नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल ऑफ डेंटल साइंस और छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशाल नशा मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। यह रैली स्कूल ऑफ डेंटल साइंस और छात्र कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निकाली गई। बैनर, तख्तियों और जागरूकता नारों के साथ बड़ी संख्या में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में मार्च किया और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। छात्रों ने साथी विद्यार्थियों और आम लोगों से संवाद करते हुए मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान की जानकारी दी तथा सभी से नशे के खिलाफ एकजुट होकर समाज को सुरक्षित बनाने की अपील की। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में जिम्मेदारी, सामाजिक चेतना और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना था।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने युवाओं को ऐसे सामाजिक अभियानों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों को केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति रैली जैसे अभियान युवाओं को एक बेहतर और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों को नशीली दवाओं की लत के खतरों, उसके दुष्प्रभावों और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित विशेषज्ञों ने बताया कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही है, इसलिए जागरूकता ही इसका सबसे प्रभावी समाधान है।


शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी. के. गुप्ता ने कहा कि नशे का दुष्प्रभाव केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता बल्कि उसका असर पूरे समाज पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। उन्होंने चिंता जताई कि कई युवा परिस्थितियोंवश नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं और बाद में अपनी लत को पूरा करने के लिए अपराध की राह भी चुन लेते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से नशा और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ. चन्दन सोनी, डॉ. भुवनेश कुमार, डॉ. आर. सी. सिंह, डॉ. हेमंत, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. शांति नारायण, डॉ. करिष्ठा मैथ्यू, डॉ. ऋचा, डॉ. राशि सहित विभिन्न विभागों के डॉक्टर, फैकल्टी सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।