Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

नोएडा में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 7 सेंटर सील, 2 में मिली अग्नि सुरक्षा संबंधी खामियां

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और वैधानिक पंजीकरण की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने 24 जून 2026 को नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में संचालित 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया।
top-news

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था और वैधानिक पंजीकरण की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में गठित संयुक्त टीम ने 24 जून 2026 को नोएडा और ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में संचालित 46 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस संयुक्त टीम में सिटी मजिस्ट्रेट, पुलिस विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) और मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) के अधिकारी शामिल रहे। जांच के दौरान संस्थानों के पंजीकरण अभिलेखों, अग्निशमन उपकरणों और भवन सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। प्रशासन का उद्देश्य छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और बिना अनुमति संचालित हो रहे संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई करना है।


निरीक्षण के दौरान 7 कोचिंग संस्थान ऐसे पाए गए जिनके पास वैध पंजीकरण नहीं था। इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने तत्काल प्रभाव से इन संस्थानों को सील करने की कार्रवाई की। वहीं 2 कोचिंग संस्थानों में अग्निशमन व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिलीं, जिसके संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने सभी कोचिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, पंजीकरण और अन्य आवश्यक अनुमतियों का पूर्ण रूप से पालन करें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बिना पूर्व सूचना के संस्थानों को सील किया जा सकता है और संचालन पर प्रतिबंध लगाने जैसी कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।


गौतमबुद्धनगर प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिले में इस प्रकार के निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेंगे। अब तक पूरे जनपद में कुल 66 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया जा चुका है, जिनमें से 9 संस्थानों को सील किया गया है और 12 को नोटिस जारी किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संयुक्त टीम द्वारा अन्य संस्थानों में पाई गई कमियों के संबंध में भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से जिले के कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है और उन्हें सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।