Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय
● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार
● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित
● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप
● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन
● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस
● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित
● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice
ग्रेटर नोएडा की सड़कों को डस्ट फ्री बनाने के लिए विशेष अभियान शुरू
शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और धूल प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष संयुक्त सफाई अभियान शुरू कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 26 Jun, 2026
शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार और धूल प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने विशेष संयुक्त सफाई अभियान शुरू कर दिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के निर्देशों के तहत 24 जून से शुरू हुआ यह अभियान 11 जुलाई 2026 तक चलेगा। पहले चरण में ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट की 37 प्रमुख सड़कों को धूल मुक्त बनाया जाएगा। इस अभियान में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग, मैनुअल सफाई, फुटपाथ एवं सेंट्रल वर्ज की सफाई, सड़क किनारे जमा मलबा और धूल हटाने के साथ-साथ नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाएगा। प्रत्येक सड़क की आठ दिन बाद दोबारा सफाई भी सुनिश्चित की जाएगी ताकि धूल दोबारा न जमे। प्राधिकरण के सीईओ एन.जी. रवि कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के साथ परियोजना और उद्यान विभाग की टीमों को भी इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होने के निर्देश दिए हैं।
पहले चरण में जिन प्रमुख मार्गों को शामिल किया गया है, उनमें एपेक्स कोर्ट सोसाइटी से एसकेए ग्रीन, एपेक्स कोर्ट से एस्टेक सोसाइटी, एलिट एक्स ग्रुप से सिक्का ग्रीन, सीवीटेक सोसाइटी से एल्डिको, जीएनआईडीए फ्लैट से आयरिश प्लैटिनम, ईकोटेक-12, सेक्टर-2, सेक्टर-16 और सेक्टर-36 की आंतरिक सड़कें, नॉलेज पार्क-5, हनुमान मंदिर से हिंडन ब्रिज, राइस पुलिस चौकी से चार मूर्ति, 130 मीटर रोड, सूरजपुर एंट्री पॉइंट से कासना टी-पॉइंट, जीटा-1, पाई-2, डीएमआईसी से डाढ़ा गोलचक्कर और दादरी रेलवे लाइन से कुलेसरा तक के मार्ग शामिल हैं। विशेष अभियान के नोडल अधिकारी एवं वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश गौतम ने बताया कि सड़कों की सफाई के साथ-साथ गड्ढों की मरम्मत भी की जाएगी और स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर एवं मैनेजर निरीक्षण के बाद संबंधित मार्गों को "नो डस्ट" घोषित करेंगे। गुरुवार को अभियान के तहत एपेक्स कोर्ट से एस्टेक सोसाइटी और एलिट एक्स ग्रुप से सिक्का ग्रीन तक सफाई कार्य किया गया।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि यह केवल अस्थायी सफाई अभियान नहीं बल्कि धूल प्रदूषण के स्थायी समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत एंड-टू-एंड पेवमेंट और ग्रासिंग जैसी योजनाओं को भी चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिससे सड़कों पर धूल जमने की समस्या को लंबे समय के लिए कम किया जा सके। प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा या निर्माण सामग्री न फैलाएं और सफाई व्यवस्था में सहयोग करें। उनका कहना है कि प्रशासन और नागरिकों की संयुक्त भागीदारी से ही ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त शहर बनाया जा सकता है।