Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

शारदा विश्वविद्यालय और वीवो इंडिया के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी विश्वविद्यालय के इंडस्ट्री इंटीग्रेशन एंड नॉलेज एक्सचेंज सेल (IIKEC) की पहल पर संपन्न हुई। इस सहयोग का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित न रखते हुए उन्हें उद्योग की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ना, व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना तथा रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार करना है। विश्वविद्यालय का मानना है कि यह समझौता भविष्य के प्रोफेशनल्स को उद्योग की बदलती मांगों के अनुरूप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।


इस एमओयू के तहत शारदा विश्वविद्यालय और वीवो इंडिया संयुक्त रूप से ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देंगे। छात्रों को इंटर्नशिप, उद्योग आधारित परियोजनाओं, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, उभरती तकनीकों से संबंधित प्रशिक्षण तथा इंडस्ट्री एक्सपोजर के अनेक अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सहयोग को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे अकादमिक पाठ्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। इस पहल का उद्देश्य शिक्षा और उद्योग के बीच मौजूद अंतर को कम करना तथा ऐसे कुशल मानव संसाधन तैयार करना है, जो भविष्य की तकनीकी और व्यावसायिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना कर सकें।


एमओयू हस्ताक्षर समारोह में वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डॉ. तक्ष कुमार (एचआर हेड – डीजीएम), श्री आयुष कुमार (हेड – लर्निंग एंड डेवलपमेंट) और उनकी टीम मौजूद रही। वहीं शारदा विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. विवेक कुमार गुप्ता, डीन (रिसर्च) डॉ. भुवनेश कुमार, लॉन्चपैड निदेशक डॉ. एन. बी. सिंह, सहायक निदेशक (IIKEC) लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज, श्री विक्रांत चौधरी (एपी एवं एओ, IIKEC) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे शिक्षा और उद्योग के बीच दीर्घकालिक सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और विश्वास जताया कि यह साझेदारी विद्यार्थियों के समग्र विकास, रोजगारपरक कौशल संवर्धन तथा भारत के तकनीकी एवं औद्योगिक विकास में सकारात्मक योगदान देगी।