Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में धूल और प्रदूषण पर बड़ी कार्रवाई, चौथे दिन भी चला विशेष स्वच्छता अभियान

ग्रेटर नोएडा में बढ़ते धूल और वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे इस अभियान के चौथे दिन भी सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में बढ़ते धूल और वायु प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान लगातार जारी है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में चलाए जा रहे इस अभियान के चौथे दिन भी सड़कों को धूल मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार करना और नागरिकों को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। प्राधिकरण ने स्वास्थ्य, परियोजना और उद्यान विभाग की संयुक्त टीमों को अभियान में लगाया है, जो विभिन्न क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सफाई कार्य कर रही हैं।


अभियान के तहत हनुमान मंदिर से राइज पुलिस चौकी तक और आसपास के प्रमुख मार्गों पर मैकेनिकल तथा मैनुअल दोनों तरीकों से सघन सफाई की गई। धूल को नियंत्रित करने के लिए टैंकरों के माध्यम से नियमित जल छिड़काव किया गया, जबकि सड़कों और किनारों पर जमा मलबे को क्रेन एवं लोडर मशीनों की सहायता से हटाया गया। प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सड़क किनारे जमा धूल और निर्माण संबंधी अवशेषों को समय पर हटाया जाए, जिससे वाहनों की आवाजाही के दौरान उड़ने वाली धूल में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। अभियान युद्धस्तर पर संचालित किया जा रहा है और सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि इस विशेष स्वच्छता अभियान से धूल प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा और शहर की वायु गुणवत्ता में सकारात्मक सुधार देखने को मिलेगा। लगातार सफाई, जल छिड़काव और मलबा हटाने जैसी गतिविधियों से प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद मिलेगी। प्राधिकरण ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या निर्माण सामग्री न फैलाएं तथा शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। आने वाले दिनों में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि ग्रेटर नोएडा को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सके।