Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में अधिकारियों के कार्यों का फेरबदल, 130 मीटर रोड और अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी तय ● ग्रेटर नोएडा की सोसायटी पार्किंग में फॉर्च्यूनर के टायर-रिम से छेड़छाड़, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ● यूपी में PDA पर सियासी घमासान, योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार ● PM Modi: भाजपा की नई टीम के साथ आज बैठक, पदाधिकारियों को करेंगे संबोधित ● दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, ससुराल पक्ष पर पीट-पीटकर मारने का आरोप ● नोएडा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने निजी लैब का किया उद्घाटन ● ग्रेटर नोएडा में 15 कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई, बंद करने का नोटिस ● सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त ● विजय इंटरनेशनल स्कूल में प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों के लिए जागरूकता गतिविधि आयोजित ● Migson Ultimo Society में पानी की जांच, TDS मानक के अनुरूप; Greater Noida Authority ने सोसाइटी प्रबंधन को भेजा Notice

YEIDA ने 8 निवेशकों को सौंपे LoI, ₹3, 181 करोड़ के निवेश से 18, 126 रोजगार के अवसर

स्वीकृत निवेश प्रस्तावों में सबसे बड़ा निवेश Samvardhana Motherson International Limited द्वारा किया जाएगा, जिसे सेक्टर-8D में 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी लगभग ₹1,156 करोड़ का निवेश कर ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे करीब 8,000 लोगों को रोजगार मिलेगा।
top-news

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने उत्तर प्रदेश को औद्योगिक और विनिर्माण हब बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार, 30 जून 2026 को आयोजित कार्यक्रम में YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने आठ प्रमुख औद्योगिक निवेशकों को औद्योगिक भूमि आवंटन के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) प्रदान किए। इन परियोजनाओं के माध्यम से लगभग ₹3,181.20 करोड़ के निवेश का मार्ग प्रशस्त होगा, जबकि करीब 18,126 प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने का अनुमान है। कार्यक्रम में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं निवेश प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी और निवेशक भी मौजूद रहे। यह निवेश ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मेडिकल उपकरण, फूड प्रोसेसिंग, कॉस्मेटिक्स, प्रिंटेड सर्किट बोर्ड (PCB) और स्टील फर्नीचर जैसे विविध क्षेत्रों में होगा, जिससे यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।


स्वीकृत निवेश प्रस्तावों में सबसे बड़ा निवेश Samvardhana Motherson International Limited द्वारा किया जाएगा, जिसे सेक्टर-8D में 50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है। कंपनी लगभग ₹1,156 करोड़ का निवेश कर ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स निर्माण इकाई स्थापित करेगी, जिससे करीब 8,000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसके अलावा Balar Marketing Pvt. Ltd. 8 एकड़ भूमि पर ₹300 करोड़ के निवेश से स्मार्ट इलेक्ट्रिकल मैन्युफैक्चरिंग और अनुसंधान केंद्र स्थापित करेगी। Triveni Almirah Pvt. Ltd. ₹375 करोड़ के निवेश से स्टील फर्नीचर निर्माण इकाई लगाएगी, जबकि Anondita Healthcare ₹500 करोड़ के निवेश से मेडिकल एवं हेल्थकेयर ग्लव्स का उत्पादन करेगी। वहीं Crispy City Foods Pvt. Ltd. और Innovex Products LLP फूड प्रोसेसिंग एवं पैकेजिंग क्षेत्र में निवेश करेंगे। A G Organica Pvt. Ltd. परफ्यूम, कॉस्मेटिक्स और पर्सनल केयर उत्पादों का निर्माण करेगी, जबकि Apaar Infratech Private Limited PCB एवं इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स निर्माण इकाई स्थापित करेगी। इन सभी परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिक विविधता के साथ स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।


इस अवसर पर YEIDA के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्राधिकरण निवेशकों को पारदर्शी, त्वरित और उद्योग-अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि इन नई परियोजनाओं से न केवल बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन होगा, बल्कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक क्षेत्र देश के प्रमुख विनिर्माण केंद्रों में अपनी मजबूत पहचान भी बनाएगा। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बेहतर एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे के कारण यह क्षेत्र निवेशकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन निवेशों से उत्तर प्रदेश की औद्योगिक विकास नीति को नई मजबूती मिलेगी और राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर निवेश एवं मैन्युफैक्चरिंग डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।