Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

आईआईए ग्रेटर नोएडा चैप्टर की 34वीं मंथन एवं ओरिएंटेशन संगोष्ठी में उद्योगों की समस्याओं और समाधान पर मंथन

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा रॉयल हैबिटेट सेंटर में 34वीं “मंथन एवं ओरिएंटेशन संगोष्ठी” का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
top-news

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा रॉयल हैबिटेट सेंटर में 34वीं “मंथन एवं ओरिएंटेशन संगोष्ठी” का आयोजन किया गया, जिसमें 70 से अधिक उद्यमियों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवगठित कार्यकारिणी का परिचय, उद्योगों की वर्तमान चुनौतियों पर चर्चा तथा प्रशासन और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर श्रम आयुक्त राकेश द्विवेदी और विशिष्ट अतिथि ईएसआईसी बीमा आयुक्त प्रणय सिन्हा रहे। चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा कि वर्ष 2026-27 में संगठन उद्योगों की समस्याओं के समाधान, सदस्य सेवाओं के विस्तार और औद्योगिक विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।


संगोष्ठी में श्रम कानून, ईएसआईसी सेवाएं, स्वास्थ्य सुविधाएं, कौशल विकास, औद्योगिक शांति और वित्तीय सहयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। आईआईए ने मुख्य अतिथियों को ज्ञापन सौंपकर वेतन पुनरीक्षण के बाद उद्योगों पर बढ़े आर्थिक भार, कुशल श्रमिकों की कमी, श्रमिक आवास, प्रशिक्षण और औद्योगिक क्षेत्रों में शांति बनाए रखने जैसे मुद्दों के समाधान की मांग की। ईएसआईसी चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की आवश्यकता भी उठाई गई। उद्योग प्रतिनिधि गोविंदराम चौधरी ने बाहरी तत्वों से प्रभावित श्रमिक यूनियनों द्वारा उद्योगों में उत्पन्न बाधाओं का मुद्दा उठाया, जबकि संजय जय सिंह ने आईआईए चैप्टर स्तर पर लीगल हेल्प सेल स्थापित करने का सुझाव दिया, जिसे उद्यमियों ने सराहा।

कार्यक्रम में आईआईए की आगामी 2026-27 कार्ययोजना भी प्रस्तुत की गई, जिसमें श्रम कानून जागरूकता कार्यक्रम, ईएसआईसी एवं स्वास्थ्य शिविर, अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, बैंकिंग और वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम, ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा और युवा उद्यमी विकास कार्यक्रम शामिल हैं। आईआईए के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य विशारद गौतम और डिवीजनल चेयरमैन राकेश बंसल ने उद्यमियों से एकजुट होकर उद्योग हितों की रक्षा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मानद सचिव हिमांशु पाण्डेय ने सभी अतिथियों और उद्यमियों का आभार व्यक्त किया तथा केक कटिंग समारोह के साथ नए कार्यकाल का शुभारंभ किया गया।