Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। इंडिगो एयरलाइंस ने नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर और मुंबई के लिए सीधी उड़ानों की शुरुआत कर दी है। नई सेवा के शुरू होने से कश्मीर जाने वाले यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी आसान, तेज और किफायती हो गया है। शुक्रवार से शुरू हुई श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट सुबह 10:00 बजे नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर सुबह 11:25 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यानी अब यात्रियों को सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में अपनी मंजिल तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। इससे पहले यात्रियों को कनेक्टिंग फ्लाइट के जरिए जम्मू या चंडीगढ़ में ठहराव के साथ करीब 4 घंटे 15 मिनट का समय लगता था। समय की इस बड़ी बचत के साथ यात्रियों को किराये में भी राहत मिलेगी। पहले दिन डायरेक्ट फ्लाइट का टिकट 12,253 रुपये में उपलब्ध रहा, जबकि कनेक्टिंग फ्लाइट का किराया 17,420 रुपये था। इस तरह यात्रियों को लगभग 5,167 रुपये की सीधी बचत हुई, जिससे यह सेवा यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक और आर्थिक विकल्प बन गई है।


इंडिगो ने इससे पहले श्रीनगर के लिए केवल कनेक्टिंग फ्लाइट की सुविधा शुरू की थी, जिसमें जम्मू और चंडीगढ़ के रास्ते यात्रा करनी पड़ती थी। लंबे सफर और अधिक किराये के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। अब डायरेक्ट फ्लाइट शुरू होने से न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि पर्यटन, व्यापार और पारिवारिक यात्राओं को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही इंडिगो ने मुंबई के लिए भी अपनी सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। नोएडा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट दोपहर 2:50 बजे उड़ान भरेगी, जबकि मुंबई से आने वाली फ्लाइट सुबह 8:45 बजे नोएडा एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं श्रीनगर से लौटने वाली फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे नोएडा एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। इससे यात्रियों को दोनों प्रमुख शहरों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और यात्रा की योजना बनाना पहले से अधिक आसान होगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगातार अपने उड़ान नेटवर्क का विस्तार कर रहा है और नई-नई घरेलू सेवाएं जोड़कर यात्रियों को बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रहा है। श्रीनगर और मुंबई के लिए इंडिगो की नई सीधी उड़ानें एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इन नई सेवाओं से दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। कम समय, कम किराया और बिना किसी स्टॉप के यात्रा की सुविधा पर्यटन उद्योग, व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी गति देगी। आने वाले समय में नोएडा एयरपोर्ट से अन्य प्रमुख शहरों के लिए भी नई उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है, जिससे यह एयरपोर्ट उत्तर भारत के प्रमुख एविएशन हब के रूप में तेजी से अपनी पहचान मजबूत करेगा।