ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती
- sakshi choudhary
- 11 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा में लगातार बढ़ती आबादी और शहर के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। शहर में गंदगी और कूड़ा उठाने से जुड़ी शिकायतों को कम करने के लिए जल्द ही 3000 अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। वर्तमान में पूरे शहर की सफाई व्यवस्था लगभग 2100 सफाई कर्मचारियों के भरोसे संचालित हो रही है, लेकिन नई भर्ती के बाद यह संख्या बढ़कर 5100 हो जाएगी। प्राधिकरण का मानना है कि इससे शहर के सभी सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और समयबद्ध सफाई सुनिश्चित की जा सकेगी। बढ़ती जनसंख्या के अनुरूप सफाई संसाधनों को मजबूत करना प्रशासन की प्राथमिकता में शामिल है, ताकि नागरिकों को बेहतर स्वच्छता सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *