Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश ● हमीरपुर के राठ में सपाइयों का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

ग्रेटर नोएडा में सनसनीखेज वारदात: पिज्जा लेने निकले प्रॉपर्टी डीलर की कार में मिली लाश, सीने में लगी थी गोली

ग्रेटर नोएडा में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली के जुमरथपुर निवासी 36 वर्षीय श्यौराज का शव रविवार देर रात डेल्टा-3 के ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो कार के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि श्यौराज रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी से पिज्जा लेने के लिए जगत फार्म जाने की बात कहकर घर से निकले थे।
top-news

ग्रेटर नोएडा में एक प्रॉपर्टी डीलर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली के जुमरथपुर निवासी 36 वर्षीय श्यौराज का शव रविवार देर रात डेल्टा-3 के ओ ब्लॉक की सर्विस रोड पर खड़ी स्कॉर्पियो कार के अंदर मिला। बताया जा रहा है कि श्यौराज रात करीब 8 बजे अपनी पत्नी से पिज्जा लेने के लिए जगत फार्म जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद उनका फोन नहीं उठने पर परिवार ने तलाश शुरू की। करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।


पुलिस के मुताबिक, लेपर्ड टीम गश्त के दौरान साईं मंदिर गोलचक्कर से डेल्टा-3 तिराहे की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे संदिग्ध हालत में एक स्कॉर्पियो खड़ी दिखाई दी। कार की आगे और पीछे की लाइट जल रही थीं। पुलिसकर्मियों ने जब पास जाकर जांच की तो चालक सीट पर बैठे श्यौराज के शरीर से खून बह रहा था और उनके सीने में गोली लगी हुई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके से पुलिस को .315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।


परिजनों ने इस घटना को हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि श्यौराज की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही उन पर किसी तरह का कर्ज था। पुलिस जांच में कार के अंदर मोबाइल फोन और पर्स सुरक्षित मिले हैं, जिससे लूट की संभावना कम नजर आ रही है। पुलिस अब कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन और आखिरी समय में संपर्क करने वाले लोगों की जानकारी जुटा रही है। श्यौराज पिछले सात साल से परिवार के साथ सूरजपुर स्थित मिग्सन ग्रीन सोसाइटी में रह रहे थे। उनकी नौ महीने की बेटी है, जिसके सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।