Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली रफ्तार, ईकोटेक-3 में हुआ पौधरोपण

ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को औद्योगिक सेक्टर ईकोटेक-3 में व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) सौम्य श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी सुरभि श्रीवास्तव के साथ पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। उनके साथ एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ सुमित यादव, ओएसडी अर्चना द्विवेदी, डीजीएम उद्यान एसके जैन तथा वरिष्ठ प्रबंधक अजीत भाई पटेल सहित कई अधिकारियों ने भी पौधे लगाए। इस दौरान सड़क किनारे पीपल, नीम और अमलतास जैसे पर्यावरण के लिए लाभकारी पौधों का रोपण किया गया, ताकि औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सके।


पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वच्छ भविष्य की नींव भी हैं। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के सभी नागरिकों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी नियमित देखभाल भी करे। उनका कहना था कि पौधरोपण तभी सफल माना जाएगा जब लगाए गए पौधों का संरक्षण किया जाए और उन्हें वृक्ष बनने तक आवश्यक देखभाल मिले। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के बिना किसी भी पर्यावरणीय अभियान को सफल नहीं बनाया जा सकता, इसलिए सभी नागरिकों को इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए।

इस अवसर पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक प्रशांत समाधिया, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल सहित इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, उपाध्यक्ष डॉ. खुशबू सिंह, सुनील दत्त, राकेश अग्रवाल, नरेश चौहान, एसके शर्मा, सुधीर त्यागी और एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में हरियाली बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। यह पहल न केवल शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहायक होगी, बल्कि नागरिकों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।