Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 में बदलेंगे जर्जर बिजली के पोल, पार्कों में लगेंगी हाईमास्ट लाइटें, प्राधिकरण ने शुरू किया समाधान अभियान
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के आवासीय सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अभियान तेज कर दिया है।
- sakshi choudhary
- 24 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शहर के आवासीय सेक्टरों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-2 के ए और बी ब्लॉक का निरीक्षण कर स्थानीय निवासियों के साथ बैठक की और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का भरोसा दिया। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार के निर्देश पर विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम लगातार सेक्टरों का दौरा कर रही है, ताकि मौके पर ही समस्याओं की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। निरीक्षण के दौरान प्रधान महाप्रबंधक संदीप चंद्रा के नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र का जायजा लिया और संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान सेक्टरवासियों ने कई महत्वपूर्ण समस्याएं प्राधिकरण के समक्ष रखीं। निवासियों ने बताया कि सेक्टर के मुख्य प्रवेश द्वार और प्रमुख मार्गों पर ठेली और रेहड़ी लगाने वालों का जमावड़ा रहता है, जिससे यातायात और सुरक्षा प्रभावित होती है। इसके अलावा पार्कों और ग्रीन बेल्ट के नियमित रखरखाव, नालियों की समय पर सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की नियमित व्यवस्था, प्रतिदिन सड़क सफाई और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की गई। लोगों ने यह भी बताया कि सेक्टर में कई बिजली के पोल जर्जर हो चुके हैं और अनेक स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिससे रात के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। पार्कों में पर्याप्त रोशनी के लिए हाईमास्ट लाइटें लगाने की भी मांग उठाई गई।
प्राधिकरण के अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट किया गया कि जर्जर बिजली के पोल बदले जाएंगे, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराई जाएगी और आवश्यकता वाले पार्कों में हाईमास्ट लाइटें स्थापित की जाएंगी। साथ ही सफाई व्यवस्था को नियमित करने, नालियों की सफाई, ग्रीन बेल्ट के रखरखाव और जलभराव वाले स्थानों की मरम्मत पर भी तेजी से कार्य किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का उद्देश्य सेक्टरों में नागरिक सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय निवासियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से अधिकारियों की संयुक्त टीमें लगातार विभिन्न सेक्टरों का दौरा कर रही हैं और मौके पर शिकायतों का निस्तारण कराने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है।