Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

कलाधाम हादसे पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज, शासन को भेजी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
top-news

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-2 स्थित कलाधाम सोसाइटी में 6 वर्षीय बच्चे की मौत के मामले में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार ने संयुक्त जांच रिपोर्ट के आधार पर जल विभाग में तैनात सहायक प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक गरिमा सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से सभी दायित्वों से मुक्त कर ग्रेटर नोएडा वेस्ट कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। इसके साथ ही सहायक प्रबंधक और प्रबंधक के निलंबन तथा विभागीय कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी गई है, जबकि वरिष्ठ प्रबंधक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है। यह कार्रवाई घटना के बाद जिम्मेदारी तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घटना के तुरंत बाद सीईओ के निर्देश पर ओएसडी अभिषेक पाठक और महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह को संयुक्त जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार, सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर की गंभीर लापरवाही के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों की निगरानी में भी गंभीर कमी सामने आई। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि सहायक प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक गरिमा सिंह और वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा ने अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं किया, जिसके चलते उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई। इससे पहले प्राधिकरण ठेकेदार, सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा चुका है।

प्राधिकरण के अनुसार सहायक प्रबंधक मनोज कुमार लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं, इसलिए उनके निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति संबंधित शासन को भेजी गई है। वहीं प्रबंधक गरिमा सिंह के निलंबन और विभागीय कार्रवाई का प्रस्ताव भी शासन को प्रेषित कर दिया गया है। वरिष्ठ प्रबंधक विनोद कुमार शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भी शासन को भेजी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कलाधाम हादसे के बाद की गई इस कार्रवाई को जवाबदेही तय करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।