Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 की ATS Pristine सोसाइटी में 19 वर्षीय घरेलू सहायिका ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फ्लैट के सर्वेंट रूम में फंदे से लटका मिला।
- sakshi choudhary
- 27 Jul, 2026
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 150 स्थित एटीएस प्रिस्टीन सोसाइटी में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक 19 वर्षीय घरेलू सहायिका का शव फ्लैट के सर्वेंट रूम में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 7:30 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि टावर-9 की 10वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट के सर्वेंट रूम में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस जांच में मृतका की पहचान सोनम (19) पुत्री रामपाल सिंह निवासी गांव बासखेड़ा थाना अटरिया जिला सीतापुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक सोनम पिछले लगभग एक वर्ष से फ्लैट में रहने वाले प्रशांत सिंह और उनकी पत्नी मोलीश्री के यहां घरेलू सहायिका के रूप में कार्य कर रही थी और सर्वेंट रूम में ही रहती थी। जांच में यह बात सामने आई है कि 26 और 27 जुलाई की रात के दौरान उसने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो उसका शव लटका हुआ मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। घटना की जानकारी मिलते ही मृतका की बहन और अन्य परिजन भी सोसाइटी पहुंच गए।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवती ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और क्या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। यदि परिजन कोई तहरीर या शिकायत देते हैं तो उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट, परिजनों के बयान और घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।