Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

ग्रेटर नोएडा में तेज बारिश के बीच जलभराव से निपटने के लिए फील्ड में मुस्तैद रहा प्राधिकरण, सीईओ ने दिए सख्त निर्देश

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया।
top-news

ग्रेटर नोएडा में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। बारिश शुरू होते ही प्राधिकरण की वर्क सर्किल टीमों को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात कर दिया गया। जिन स्थानों पर पानी जमा होने की आशंका थी, वहां पहले से ही निगरानी बढ़ा दी गई थी। जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई, जबकि जिन सड़कों पर बारिश का पानी जमा होता दिखाई दिया वहां नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कर जल निकासी को सुचारु बनाया गया। अंडरपास, प्रमुख सड़कें, सेक्टर और गांवों में विशेष रूप से पानी निकासी की व्यवस्था पर फोकस रखा गया ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एनजी रवि कुमार ने तेज बारिश की संभावना को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में मौजूद रहने के निर्देश दिए थे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जहां भी जलभराव की समस्या दिखाई दे, वहां तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। सीईओ के निर्देशों का असर पूरे शहर में देखने को मिला, जहां सुपरवाइजर से लेकर वर्क सर्किल प्रभारी तक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी करते रहे। बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए कई स्थानों पर ड्रेनेज सिस्टम की सफाई और अवरुद्ध नालियों को तत्काल खुलवाया गया, जिससे पानी का बहाव तेजी से हो सके।

प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह और उप महाप्रबंधक विजय कुमार रावल भी पूरे समय फील्ड में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। शहर के प्रमुख गोलचक्करों और जलभराव संभावित स्थानों पर विशेष टीमें तैनात की गईं ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सके। इसके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर सहित सभी वर्क सर्किल के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक और सुपरवाइजर लगातार मैदान में डटे रहे। प्राधिकरण का कहना है कि मानसून के पूरे सीजन के दौरान जलभराव की समस्या से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए निगरानी और त्वरित कार्रवाई का अभियान इसी तरह जारी रहेगा, ताकि शहर की जल निकासी व्यवस्था सुचारु बनी रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।