Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा।
top-news

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित जीएनआईओटी एमबीए संस्थान के परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने की। इस अवसर पर मैनेजमेंट सदस्य जे. एस. रावल, वाइस प्रेसिडेंट टी. एन. चौरसिया और सुशील भारद्वाज ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। परिसर में सहजन (मोरिंगा), जामुन, नीम, गुड़हल, पीपल, बेलपत्र, मीठा नीम और बरगद समेत कई तरह के औषधीय, फलदार और छायादार पौधे लगाए गए।


पौधारोपण कार्यक्रम में संस्थान के डीन, विभागाध्यक्षों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पौधे लगाने के साथ उनके संरक्षण और देखभाल का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया। संस्थान के नॉन-टीचिंग स्टाफ और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने भी इस अभियान में सहभागिता करते हुए परिसर को अधिक हरा-भरा और स्वच्छ बनाने की दिशा में योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के महत्व पर जोर दिया गया। संस्थान की ओर से कहा गया कि इस तरह के अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए।


इस अवसर पर मैनेजमेंट सदस्य जे. एस. रावल ने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित भविष्य देने के लिए जल, जंगल और जमीन का संरक्षण बेहद जरूरी है। वहीं संस्थान के निदेशक डॉ. अंशुल शर्मा ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जीवन, स्वास्थ्य और समृद्धि के भी आधार हैं। उन्होंने लोगों से कम से कम एक पौधा लगाने और उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकार या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सभी का सामूहिक दायित्व है। ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियान पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने के साथ समाज में हरियाली और स्वच्छता का संदेश भी देते हैं।