Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

कांवड़ यात्रा से पहले ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज, खुले बिजली पैनल बॉक्स बंद और सड़कों के गड्ढे भरे गए

ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार समेत अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़िए 11 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसे देखते हुए कांवड़ मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
top-news

ग्रेटर नोएडा में कांवड़ यात्रा 2026 को लेकर प्रशासन और प्राधिकरण ने तैयारियां तेज कर दी हैं। हरिद्वार समेत अन्य स्थानों से गंगाजल लेकर लौटने वाले कांवड़िए 11 अगस्त को भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसे देखते हुए कांवड़ मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए सड़कों की मरम्मत, गड्ढों को भरने, साफ-सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रमुख सड़कों और आवासीय सेक्टरों में खुले पड़े स्ट्रीट लाइट के पैनल बॉक्स को बंद किया जा रहा है। साथ ही बिजली के जर्जर खंभों को बदलने और उन्हें सुरक्षित करने का काम भी प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है, ताकि करंट लगने जैसी किसी भी दुर्घटना को रोका जा सके।


ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की टीमें विशेष अभियान चलाकर कांवड़ मार्गों और सेक्टरों का सर्वेक्षण कर रही हैं। कासना-खेरली तिराहा, कासना-होंडा, ग्रेटर नोएडा ईस्ट और वेस्ट को जोड़ने वाली 130 मीटर चौड़ी सड़क, 105 मीटर चौड़ी सड़क और सूरजपुर-कासना मार्ग समेत प्रमुख रास्तों पर खुले पैनल बॉक्स बंद करने का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और पी-3 समेत आवासीय सेक्टरों में भी खुले पैनल बॉक्स को ठीक किया जा रहा है। कलाधाम सोसाइटी में नलकूप की बोरिंग के लिए खोदे गए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और प्राधिकरण ने विशेष सतर्कता बरती है।


परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के मुताबिक, सिरसा गोलचक्कर से खेरली तिराहा और दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग पर पैच रिपेयरिंग कर गड्ढों को भर दिया गया है। इन मार्गों से बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों के गुजरने की संभावना है, इसलिए जल निकासी और साफ-सफाई की व्यवस्था भी की गई है। ग्रेटर नोएडा के ओएसडी अभिषेक पाठक ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बिजली के जर्जर खंभों को बदला जा रहा है। वहीं ग्रेटर नोएडा के सीईओ रवि कुमार एनजी ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई तथा स्ट्रीट लाइट के खुले पैनल बॉक्स को ठीक कराने का काम लगातार किया जा रहा है।