Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा में उद्योगों की समस्याओं पर प्राधिकरण की बड़ी बैठक, ओटीएस, सिंगल विंडो सिस्टम और कॉमन फैसिलिटी सेंटर की मांग ● ग्रेटर नोएडा के दनकौर में बनेगा जिले का तीसरा CM कंपोजिट स्कूल, 30 करोड़ की लागत से मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं ● बृजभूषण शरण सिंह बरी: ‘आरोप साबित होता तो खुद फांसी पर लटक जाता’, कोर्ट के फैसले के बाद पहला रिएक्शन ● कांवड़ यात्रा से पहले ग्रेटर नोएडा में तैयारियां तेज, खुले बिजली पैनल बॉक्स बंद और सड़कों के गड्ढे भरे गए ● ज्ञान गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित हुए डॉ एन.सी. शर्मा और सुमन शर्मा, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को मिली नई पहचान ● ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के आउटसोर्स कर्मचारियों का अल्टीमेटम, सोमवार तक समाधान नहीं तो मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना ● ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत GNIOT MBA संस्थान में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● ग्रेटर नोएडा में बेटियों की पढ़ाई को मिलेगा नया ठिकाना, बिसरख में बनेगा पहला कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ● कुलगाम आतंकी हमला: नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या, TRF ने ली जिम्मेदारी, घाटी में बढ़ी दहशत ● ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-3 में जगमगाया विकास: 21 हाईमास्ट और 450 एलईडी स्ट्रीट लाइट का शुभारंभ, सुरक्षा और उद्योगों को मिलेगा बड़ा फायदा

ग्रेटर नोएडा में उद्योगों की समस्याओं पर प्राधिकरण की बड़ी बैठक, ओटीएस, सिंगल विंडो सिस्टम और कॉमन फैसिलिटी सेंटर की मांग

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
top-news

ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सोमवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने की, जबकि एसीईओ सुमित यादव भी मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आईबीए) के प्रतिनिधियों सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान उद्यमियों ने औद्योगिक सेक्टरों में सीवर, ड्रेनेज, पेयजल, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को विस्तार से प्राधिकरण के समक्ष रखा। साथ ही उद्योगों के बकाया मामलों के निस्तारण के लिए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) लागू करने और उद्योगों से जुड़े अनापत्ति प्रमाण पत्र व अन्य आवश्यक अनुमतियों को सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध कराने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।


बैठक में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने सेक्टर ईकोटेक-3 को आदर्श औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। इसके साथ ही सभी औद्योगिक सेक्टरों में कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने की मांग की गई, ताकि उद्यमियों को कॉन्फ्रेंस, बैठकें और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। आईबीए के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने कहा कि ऐसे केंद्र उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय और व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। इसके अलावा औद्योगिक क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था शुरू करने, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को व्यवस्थित करने के लिए वेंडिंग जोन विकसित करने तथा बारिश के दौरान जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए ड्रेनेज सिस्टम को और मजबूत बनाने की मांग भी उद्यमियों ने रखी। इन सुझावों को उद्योगों के सुचारु संचालन और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

बैठक में एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने प्राधिकरण के परियोजना, जल, सीवर, विद्युत अभियांत्रिकी, स्वास्थ्य और नियोजन विभाग के अधिकारियों को उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्योगों से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध निस्तारण प्राधिकरण की प्राथमिकता है और औद्योगिक क्षेत्रों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करेंगे। बैठक में महाप्रबंधक वित्त स्वतंत्र कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह, डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह, नरोत्तम सिंह, राजेश कुमार, सन्नी यादव, प्रबंधक प्रशांत समाधिया, उद्यमी मित्र मनु कौशिक, संदीप विश्वकर्मा और आलोक श्रीवास्तव सहित प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आईबीए की ओर से अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, सुधीर त्यागी, कृष्ण शर्मा, डॉ. खुशबू सिंह, राजेश खन्ना, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और अन्य पदाधिकारियों ने बैठक में भाग लेकर उद्योगों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने सुझाव और मांगें प्राधिकरण के समक्ष रखीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *