Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Delhi Weather Update: बादल आए, फुहारें पड़ीं, क्या आज होगी झमाझम बारिश? IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की फुहारें जरूर पड़ीं, लेकिन बादलों के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई।
top-news

दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण लोगों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मंगलवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की फुहारें जरूर पड़ीं, लेकिन बादलों के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मंगलवार को दिल्ली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह और दोपहर के समय बारिश होने की संभावना है, जबकि शाम या रात में भी कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसे में आज दिल्लीवासियों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।


सोमवार को भी दिल्ली में सुबह घने बादल छाए थे, जिससे लोगों को तेज बारिश की उम्मीद जगी थी, लेकिन बादल बिना बरसे ही आगे निकल गए। इसके बाद दिनभर उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने के कारण सुबह के समय भी गर्मी और उमस महसूस हुई। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 88 फीसदी, जबकि न्यूनतम आर्द्रता 67 फीसदी रही। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में मानसून कमजोर रहने की वजह से फिलहाल तेज बारिश का दौर नहीं बन पा रहा है।


मौसम विभाग ने 4 से 9 अगस्त के बीच दिल्ली में मौसम के उतार-चढ़ाव का अनुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन उमस से तत्काल पूरी तरह राहत मिलने की संभावना कम है। दिल्ली में इस अवधि के दौरान अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। ऐसे में सवाल यही है कि मंगलवार को आसमान में छाए बादल सिर्फ फुहारों तक सीमित रहेंगे या फिर दिल्ली-NCR में सावन वाली झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। फिलहाल IMD के येलो अलर्ट ने बारिश की उम्मीद जरूर बढ़ा दी है।