Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

सीईओ की सहमति के बाद समाप्त हुआ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर्मचारियों का धरना, कल से बहाल होगा कामकाज

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजरों और सुपरवाइजरों का दो दिनों से चल रहा धरना मंगलवार शाम समाप्त हो गया। सीईओ एन. जी. रवि कुमार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहमति देने के बाद डीजीएम विजय रावल और एम्प्लॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया।
top-news

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के तकनीकी सुपरवाइजरों और सुपरवाइजरों का पिछले दो दिनों से चल रहा धरना मंगलवार शाम समाप्त हो गया। धरना समाप्त होने के पीछे मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एन. जी. रवि कुमार द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों पर सहमति जताना प्रमुख कारण रहा।

धरना स्थल पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल, वरिष्ठ प्रबंधक तथा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण एम्प्लॉय एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनू भड़ाना पहुंचे। दोनों ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि प्राधिकरण उनकी उचित मांगों के प्रति सकारात्मक है और सीईओ ने भी उनकी जायज मांगों को स्वीकार कर लिया है।

डीजीएम विजय रावल के आश्वासन और सीईओ की सहमति के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि बुधवार से सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौटकर नियमित रूप से कार्य करेंगे।

धरने पर बैठे तकनीकी सुपरवाइजरों और सुपरवाइजरों विकास भाटी, सुदेश यादव, सुन्दर कासना, संतराम भाटी, आजाद भाटी ने कहा कि वे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी हैं और हमेशा की तरह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ प्राधिकरण के विकास कार्यों में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और सकारात्मक सहयोग के माध्यम से किया जाएगा।

धरना समाप्त होने से अब ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों का कार्य सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद है, जिससे आम नागरिकों और प्राधिकरण से जुड़े कार्यों को भी राहत मिलेगी।