Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Noida Airport: ₹799 के 400 ग्राम लड्डू में निकली फफूंदी, यात्री ने की सख्त कार्रवाई की मांग

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परोसे जा रहे खान-पान की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एयरपोर्ट के फूड जोन से एक यात्री द्वारा खरीदे गए 400 ग्राम बूंदी के लड्डू के पैकेट में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है।
top-news

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों को परोसे जा रहे खान-पान की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। एयरपोर्ट के फूड जोन से एक यात्री द्वारा खरीदे गए 400 ग्राम बूंदी के लड्डू के पैकेट में फफूंदी मिलने का मामला सामने आया है। यात्री ने लड्डू के लिए 799 रुपये का भुगतान किया था। शिकायतकर्ता स्वप्निल कुमार गांधी के मुताबिक, उन्होंने 3 अगस्त को एयरपोर्ट से यात्रा के दौरान फूड जोन से कुल 1,558 रुपये का सामान खरीदा था। इसमें बूंदी के सील पैक लड्डू और काजू रोल शामिल थे। घर पहुंचने के बाद जब उन्होंने लड्डू का पैकेट खाने के लिए खोला, तो उसके अंदर लड्डू खराब और फफूंदी लगे हुए मिले।


यात्री ने बताया कि पैकेट पर 6 अगस्त 2026 तक की एक्सपायरी डेट दर्ज थी, जबकि इसकी पैकिंग 6 जून 2026 को हुई थी। यानी एक्सपायरी डेट से पहले ही लड्डू खराब हो गए। यात्री का आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में संबंधित दुकानदार को जानकारी दी, तो उनकी समस्या का उचित समाधान नहीं किया गया। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के माध्यम से भारत सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट और यूपी पुलिस से शिकायत की। यात्री ने अपने पैसे वापस दिलाने के साथ-साथ संबंधित दुकान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एयरपोर्ट के फूड जोन में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर चर्चा तेज हो गई है।


गौरतलब है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से उड़ान सेवाएं शुरू हुई हैं और एयरपोर्ट को शुरू हुए अभी दो महीने भी पूरे नहीं हुए हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री को लेकर सामने आई यह शिकायत एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए भी गंभीर मामला बन गई है। एयरपोर्ट प्रवक्ता के मुताबिक, यात्री की शिकायत का तत्काल संज्ञान लिया गया है और यात्री से संपर्क भी किया गया है। संबंधित दुकान से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर एक्सपायरी डेट से पहले ही पैक्ड लड्डू में फफूंदी कैसे लगी और यात्रियों को खाद्य सामग्री बेचने से पहले उसकी गुणवत्ता की जांच क्यों नहीं की गई?