Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा में 16 साल बाद आवंटियों को मिला भूखंडों का कब्जा, प्राधिकरण ने की बड़ी कार्रवाई

top-news

Greater Noida Authority: ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ग्राम पटवारी के खसरा नंबर 1150 पर अवैध कब्जे हटाकर आवंटियों को उनके भूखंडों पर कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की। यह कार्रवाई अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी (एसीईओ) प्रेरणा सिंह और महाप्रबंधक (परियोजना) एके सिंह के नेतृत्व में 2 जून 2025 को संपन्न हुई। इस कार्रवाई में प्राधिकरण के सभी वर्क सर्किल के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Greater Noida Authority: 16 साल से रुकी हुई थी प्रक्रिया! अब हुई कार्रवाई

Greater Noida Authority
Greater Noida Authority

बताया गया कि इस खसरा नंबर पर नियोजित भूखंडों का कब्जा आवंटियों को देने की प्रक्रिया पिछले 16 वर्षों से लंबित थी। अवैध अतिक्रमण के कारण आवंटियों को उनके भूखंडों पर कब्जा नहीं मिल पा रहा था। प्राधिकरण ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए ध्वस्तीकरण अभियान चलाया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।

जाने क्या कहा महाप्रबंधक एके सिंह ने 

महाप्रबंधक एके सिंह ने इस कार्रवाई को एक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि Greater Noida Authority ने इस अभियान में पूरी पारदर्शिता और दृढ़ता के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई से न केवल आवंटियों को राहत मिलेगी, बल्कि यह भविष्य में अवैध कब्जों पर अंकुश लगाने के लिए भी एक कड़ा संदेश है। यह कार्रवाई ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की हाल की गतिविधियों में एक और उपलब्धि है, जहां अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। Greater Noida Authority ने स्पष्ट किया है कि वह भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयों को जारी रखेगा ताकि नियोजित विकास को बढ़ावा दिया जा सके और आवंटियों के हितों की रक्षा की जा सके।

Watch This Video

ग्रेटर नोएडा के खसरा नंबर 1150 पर चला बुलडोजर!

चैनल सब्सक्राइब करें : Youtube

ट्विटर पर फॉलो करें : Twitter