Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Greater Noida: GBU में खुलेगा AI और Green Skills Center, 15 हजार युवाओं को मिलेगा भविष्य की नौकरियों का प्रशिक्षण

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर ग्रीन स्किल्स एंड एप्लाइड एआई फॉर क्लाइमेट एक्शन’ स्थापित किया जाएगा।
top-news

ग्रेटर नोएडा के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (GBU) में युवाओं को भविष्य की नौकरियों के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर ग्रीन स्किल्स एंड एप्लाइड एआई फॉर क्लाइमेट एक्शन’ स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र 1M1B संस्था और माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से शुरू होगा। उत्तर प्रदेश में इस तरह के दो केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें एक गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और दूसरा लखनऊ विश्वविद्यालय में होगा। इस पहल का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश के 15 हजार से अधिक युवाओं को AI, Green Skills और Future Skills का प्रशिक्षण देना है। इनमें करीब 3 हजार युवाओं को एडवांस लर्निंग, इंटर्नशिप, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स की गाइडेंस और करियर डेवलपमेंट प्रोग्राम के जरिए रोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।


GBU के कुलसचिव प्रो. चंदर कुमार सिंह के अनुसार, केंद्र में छात्रों को Artificial Intelligence, Green Technology, Sustainability और Emerging Digital Technologies का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह केंद्र विश्वविद्यालय के पर्यावरण विभाग के अंतर्गत संचालित होगा। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी वास्तविक समस्याओं पर आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे और AI की मदद से समाधान तथा प्रोटोटाइप तैयार करेंगे। चयनित छात्रों को AI आधारित लर्निंग, संरचित इंटर्नशिप, करियर रेडीनेस प्रोग्राम और उद्योगों से सीधे जुड़ने का मौका मिलेगा। इसके अलावा रोजगार मेले, प्लेसमेंट ड्राइव, इनोवेशन शोकेस और इंडस्ट्री इंटरैक्शन जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इससे छात्रों के लिए नौकरी के साथ-साथ स्टार्टअप और उद्यमिता के नए रास्ते खुलेंगे।


फिलहाल इस तरह का केंद्र देश में कर्नाटक में संचालित हो रहा है और लखनऊ में भी केंद्र स्थापित हो चुका है, जिसका जल्द शुभारंभ किया जाना है। इसके बाद लखनऊ के बाद GBU को इस केंद्र के लिए चुना गया है, जिससे दिल्ली-एनसीआर के हजारों युवाओं को फायदा मिलने की उम्मीद है। तेजी से बढ़ते AI सेक्टर, डिजिटल इकोनॉमी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और औद्योगिक निवेश के बीच यह पहल युवाओं को बदलते रोजगार बाजार की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने में अहम भूमिका निभा सकती है। केंद्र के जरिए छात्रों को तकनीकी शिक्षा के साथ रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण, इंडस्ट्री कनेक्शन, नवाचार और स्टार्टअप के लिए प्लेटफॉर्म मिलेगा। इससे उत्तर प्रदेश में AI आधारित इनोवेशन, Green Technology और Future Jobs के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने को भी बढ़ावा मिलेगा।