Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

दादरी के नए SDM अभिनेंद्र सिंह से मिले किसान नेता, सरकारी जमीन और तहसील की समस्याओं पर उठाई आवाज

दादरी तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (SDM) श्री अभिनेंद्र सिंह से भारतीय किसान यूनियन मंच की कोर कमेटी ने मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा क्षेत्र के किसानों से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया।
top-news

दादरी तहसील के नवनियुक्त उपजिलाधिकारी (SDM) श्री अभिनेंद्र सिंह से भारतीय किसान यूनियन मंच की कोर कमेटी ने मुलाकात कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। किसान संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा क्षेत्र के किसानों से जुड़ी कई प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। भारतीय किसान यूनियन मंच के राष्ट्रीय महासचिव मास्टर मनमिंदर भाटी ने कहा कि दादरी तहसील क्षेत्र के कई गांवों में एलएमसी यानी सरकारी भूमि के स्पष्ट अभिलेख और संरक्षण की व्यवस्था नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन गांवों में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सहमति के आधार पर भूमि अधिग्रहित की है, वहां बारातघर, खेल मैदान, विद्यालय, ओपन जिम, पार्क और वृक्षारोपण जैसी सार्वजनिक सुविधाओं के लिए सरकारी भूमि सुरक्षित रखी जानी चाहिए थी। संगठन का आरोप है कि कई गांवों में अवैध कॉलोनियों द्वारा कथित मिलीभगत से सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है।


युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष चिकू यादव ने सौरखा और पर्थला गांवों की सरकारी भूमि पर सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी दी। वहीं प्रदेश प्रभारी विक्रांत भाटी ने दादरी तहसील में कार्यरत कुछ लेखपालों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को तहसील स्तर पर लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अन्नू सरपंच ने कहा कि किसान लंबे समय से अपनी समस्याओं को लेकर तहसील में ज्ञापन देते रहे हैं, लेकिन पूर्व में कई मामलों का समाधान नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वर्तमान एसडीएम अभिनेंद्र सिंह द्वारा सुबह से शाम करीब 7 बजे तक जनसुनवाई किए जाने से किसानों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा।


बैठक के दौरान डॉ. मोहसिन ने कटहैड़ा रोड, दादरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जरूरी मूलभूत सुविधाओं की कमी है। कॉलेज तक जाने वाली सड़क गड्ढों से भरी हुई है और लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। इसके अलावा मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) की व्यवस्था नियमित नहीं होने तथा शिक्षकों की संख्या कम होने की समस्या भी सामने रखी गई। किसान संगठन ने प्रशासन से सरकारी भूमि के संरक्षण, अवैध कब्जों की जांच, तहसील में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई और राजकीय इंटर कॉलेज की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस अवसर पर अजब सिंह भाटी, विकास कलशन, ज्ञानेंद्र यादव, आयुष शर्मा, गोविंद यादव, मनोज प्रधान समेत कई किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।