ग्रेटर नोएडा में 1 सितंबर से ग्रामीण टूर्नामेंट सीजन-2, विजेता को इलेक्ट्रिक स्कूटी और ₹1.11 लाख का इनाम
- sakshi choudhary
- 08 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा में ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने की दिशा में स्वर्गीय चौधरी बाबू राम भाटी मेमोरियल ग्रामीण टूर्नामेंट सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत 1 सितंबर से होगी और इसके सभी मुकाबले ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों की 32 टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजकों के मुताबिक, टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य गांवों में मौजूद खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें बड़े स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस स्टेडियम में मुकाबले होने से खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और अनुभव मिलने की उम्मीद है। टूर्नामेंट को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।