Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

Greater Noida में फर्जी पुलिस बनकर GST सलाहकार का अपहरण, 29 लाख की फिरौती वसूली; पांच गिरफ्तार, दो की तलाश

Greater Noida में फिल्म Special 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस और GST अधिकारी बनकर एक GST सलाहकार को अगवा कर 29 लाख रुपये की फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है।
top-news

Greater Noida में फिल्म Special 26 की तर्ज पर फर्जी पुलिस और GST अधिकारी बनकर एक GST सलाहकार को अगवा कर 29 लाख रुपये की फिरौती वसूलने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी कशिश चौहान उर्फ ईशु समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कशिश चौहान उर्फ ईशु निवासी बिजनौर, राजेश पवार निवासी दिल्ली, विवेक शर्मा निवासी मथुरा, अंकित शाही निवासी देवरिया और अंशुल निवासी एटा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 24.50 लाख रुपये नकद, 4.50 लाख रुपये के जेवरात, दो कार, सात मोबाइल फोन और Delhi Civil Defence तथा UP Police की वर्दियां बरामद की हैं। मामले में ईशु के भाई लवली और चांद की तलाश जारी है।


पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने महंगे शौक और कर्ज के चलते इस वारदात की साजिश रची थी और करीब छह महीने तक पीड़ित की रेकी की। 20 जुलाई को GST सलाहकार संदीप कुमार अपनी सोसाइटी से कार लेकर निकले थे। उनकी कार में पालतू कुत्ता और लैपटॉप भी था। इसी दौरान आरोपियों ने अपनी कार उनकी कार के आगे लगाकर खुद को फर्जी पुलिस और GST अधिकारी बताया और संदीप की कार में बैठ गए। इसके बाद उन्हें दो कंपनियों का नाम बताकर फर्जी E-Way Bill और verification के नाम पर ब्लैकमेल किया गया और 29 लाख रुपये की रकम वसूल ली गई। वारदात में अंकित शाही की कार का इस्तेमाल किया गया, जबकि अंशुल की कार से रेकी की गई थी। मुख्य आरोपी कशिश चौहान उर्फ ईशु को महंगी Reels बनाने का शौक था और वारदात के बाद वह flight से Bengaluru घूमने भी गया था।

इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर पांच टीमों का गठन किया था। जांच में सामने आया कि आरोपी पीड़ित को लेकर करीब 10 थाना क्षेत्रों से गुजरे, लेकिन फर्जी पुलिस कार्रवाई का किसी को शक नहीं हुआ। खास बात यह है कि शुरुआती खुलासे के बाद पुलिस ने दावा किया था कि संदीप अपनी मर्जी से आरोपियों के साथ कार में गया था, हालांकि अब पुलिस की कार्रवाई में अपहरण और फिरौती का पूरा मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि संदीप GST मामले को रफा-दफा कराने के उद्देश्य से आरोपियों के साथ घूमता रहा और रकम देने के बाद उसे छोड़ दिया गया। फिलहाल पुलिस फरार लवली और चांद की तलाश के साथ गिरोह से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।