Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
HCLFoundation का Mega Plantation Drive, Greater Noida West में 2, 400 से अधिक पौधों का रोपण
14 अगस्त 2026 को HCLFoundation ने HCL Group की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में Greater Noida West के Sector 16B स्थित हरित उपवन में Mega Tree Plantation Drive का आयोजन किया।
- sakshi choudhary
- 14 Aug, 2026
14 अगस्त 2026 को HCLFoundation ने HCL Group की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा के उपलक्ष्य में Greater Noida West के Sector 16B स्थित हरित उपवन में Mega Tree Plantation Drive का आयोजन किया। HCLFoundation, HCL Technologies की CSR (Corporate Social Responsibility) शाखा है, जो पर्यावरण संरक्षण और sustainable development को बढ़ावा देने के लिए लगातार विभिन्न पहल कर रही है। इस अभियान में HCLTech के वरिष्ठ नेतृत्व, GNIDA के अधिकारी एस. के. जैन, कर्मचारी, volunteers, students, local community members और NGO partner organisations सहित करीब 800 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान विभिन्न देशज प्रजातियों के 2,400 से अधिक पौधे लगाए गए। यह पहल Greater Noida में हरित क्षेत्र बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रही। Tree Plantation Drive को Greater Noida Industrial Development Authority (GNIDA) और Give Me Trees Trust (GMTT) के सहयोग से चलाए जा रहे निरंतर afforestation efforts का हिस्सा बताया गया। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने अभियान को एक व्यापक community-driven environmental initiative का रूप दिया।
इस Mega Plantation Drive के दौरान HCL Group की environmental sustainability और community engagement के प्रति दीर्घकालिक प्रतिबद्धता भी सामने आई। कर्मचारियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। HCLFoundation की यह पहल न केवल Greater Noida West को और अधिक green बनाने की दिशा में प्रयास है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए clean, healthy और sustainable future तैयार करने के सामूहिक संकल्प को भी दर्शाती है।