Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान ● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी ● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी ● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश

लुहारली टोल प्लाजा पर धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, उत्कृष्ट कर्मचारियों को किया सम्मानित

लुहारली टोल प्लाजा पर 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया।
top-news

लुहारली टोल प्लाजा पर 15 अगस्त 2026 को देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस भव्य एवं गरिमापूर्ण तरीके से मनाया गया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Cube Highways के Operations Head अनुज मैत्री रहे। इस दौरान SPV Senior Manager अनिल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही SKM Project Manager विनीत सिंह, रजनीकांत द्विवेदी, नरेंद्र जादौन, सोमवीर सिंह और परवीन चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों को Independence Day की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और Team Spirit के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में लुहारली टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम से भर दिया। कर्मचारियों ने पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान यात्रियों को बेहतर सेवा देने, सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अपने कार्य के प्रति समर्पण बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।

समारोह का खास आकर्षण कर्मचारियों के लिए आयोजित Award Distribution Ceremony रहा। उत्कृष्ट कार्य और बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि अनुज मैत्री, SPV Senior Manager अनिल कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में Cube Highways, लुहारली टोल प्लाजा प्रबंधन, Security Team और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी उत्साह और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, Road Safety और यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ। समारोह में “राष्ट्र प्रथम — हमारी जिम्मेदारी, हमारा गौरव” का संदेश प्रमुखता से गूंजा।