Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
शारदा विश्वविद्यालय और अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति के रंग में रंगा परिसर
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और शारदा अस्पताल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया।
- sakshi choudhary
- 16 Aug, 2026
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय और शारदा अस्पताल में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता, प्रो चांसलर वाई. के. गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा और अस्पताल के वरिष्ठ सदस्यों की मौजूदगी में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रबंधन, शिक्षक, फैकल्टी, डॉक्टर, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए देश के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को याद किया गया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में छात्रों ने हिंदी कविता और Talk Show के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को याद किया। वहीं, आज की ज्वलंत सामाजिक समस्याओं पर आधारित नुक्कड़ नाटक ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। नाटक के जरिए स्वच्छता और देश को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए छात्रों को आजादी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि देश का युवा भारत का भविष्य है और उसे अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी पूरी जिम्मेदारी से निभाना चाहिए।
समारोह में एयर मार्शल संजीव कपूर (सेवानिवृत्त), एवीएसएम, वीएम ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 15 अगस्त हमें आजादी की कीमत और देशभक्ति की भावना की याद दिलाता है। उन्होंने भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और महात्मा गांधी जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से शिक्षा, स्वच्छता और तकनीकी प्रगति के जरिए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान प्रो चांसलर वाई. के. गुप्ता, वाइस चांसलर डॉ. सिबाराम खारा, रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता सहित सभी विभागों के डीन, हेड, स्टाफ, फैकल्टी मेंबर्स, डॉक्टर और छात्र मौजूद रहे। समारोह ने स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ पूरे परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।