Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
स्वाधीनता दिवस पर सपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई ने स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया।
- sakshi choudhary
- 16 Aug, 2026
समाजवादी पार्टी गौतमबुद्ध नगर इकाई ने स्वाधीनता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया। पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण के बाद कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आजादी के जश्न में फल एवं मिष्ठान का वितरण किया। इसके बाद जीटी रोड स्थित चिटेहरा बाईपास से दादरी तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक स्थल तक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए और शहीद स्मारक पहुंचकर देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने के लिए हमारे पूर्वजों और क्रांतिकारियों ने वर्षों तक ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ संघर्ष किया और अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि क्रांतिवीरों ने जिस स्वर्णिम और मजबूत भारत का सपना देखा था, उसे साकार करना आज हर नागरिक की जिम्मेदारी है। देश के विकास में योगदान देने के साथ समाज में भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित के प्रति ईमानदार, निष्ठावान और समर्पित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में Independence Day Celebration और Tiranga Yatra के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष इन्दर प्रधान, नरेंद्र नागर, दीपक देवटा, अकबर खान, सुरेन्द्र नागर, जुगती सिंह, पीताम्बर शर्मा, कृष्णा चौहान, मिंटी खारी, विनोद लोहिया, सुनीता यादव, देवेंद्र टाइगर, शशि यादव, जगबीर नंबरदार, लाल सिंह गौतम, अनीस अहमद, विक्रम टाइगर, मेंहदी हसन, सुदेश भाटी, अवनीश भाटी, अक्षय चौधरी, रविन्द्र यादव, कुलदीप भाटी, उपदेश नागर, सुभाष भाटी, विकास भनौता, विपिन सैन, रोहित मत्ते गुर्जर, यूनुस प्रधान, जाकिर जेडी, अनिल नागर, हैप्पी पंडित, अजय चौधरी, मोहित यादव, प्रशांत भाटी, मोहित नागर, शौकत चेची, नेहा पवार, हसरुद्दीन चौधरी, अमन भाटी, राहुल चौधरी, संजीव नागर, हरीश खारी, भुरू चंदीला, सुबोध भाटी, रोहन गौतम, सतीश गौतम, आकाश राणा, अंजलि श्रीवास्तव, नफीस खान, प्रदीप रावत, अनीता चौहान और साबिर सैफी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।