Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना ● पांच विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच होगा जूनियर चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कार्निवल 2026 ● जेवर एयरपोर्ट का नाम बदलेगा, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखने को योगी कैबिनेट की मंजूरी ● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार ● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत ● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान ● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता ● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा ● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट ● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे को सलामी, विकसित भारत के लक्ष्य पर विकास योजनाओं की चर्चा

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
top-news

यमुना प्राधिकरण में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में देश के लिए किए गए बलिदानों को याद करते हुए स्वतंत्रता के महत्व और जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने यमुना प्राधिकरण की उपलब्धियों और भविष्य की विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को जमीन पर उतारने के लिए शासन के निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने Medical Device Park, Apparel Park, Toy Park, MSME Park, Handicraft Park, Data Center Park और Semiconductor Park जैसे industrial cluster based parks के विकास, निवेश और रोजगार की संभावनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की।


अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी शैलेन्द्र कुमार भाटिया ने स्वतंत्रता प्राप्ति के इतिहास के साथ पिछले 80 वर्षों में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने Health, Food Security, Space Science, Human Development, Democracy, Defence, Computer, AI और Digital क्षेत्र में भारत की प्रगति के साथ विदेशों में भारतीयों की उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने Jewar Airport के निर्माण से यमुना क्षेत्र में आने वाले बड़े बदलावों की चर्चा करते हुए MRO और Aviation Industry के लिए खुलने वाली संभावनाओं पर प्रकाश डाला। साथ ही EMC में विकसित होने वाले Electronic Industry ecosystem और HCL-Foxconn Semiconductor Unit का भी उल्लेख किया। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राजेश कुमार ने स्वतंत्रता और स्वाधीनता के बीच अंतर बताते हुए इसके विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय आयामों पर विचार रखे। विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने स्वतंत्रता के इतिहास के साथ देशप्रेम, सौहार्द और मानवता पर आधारित कविताओं व नज्मों के माध्यम से कार्यक्रम में उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक वित्त अशोक कुमार सिंह ने किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान CEO राकेश कुमार सिंह और अन्य अधिकारियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और शिक्षकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह में राजेंद्र भाटी, महाप्रबंधक परियोजना, भूलेख विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, सीनियर स्टाफ अफसर नन्द किशोर सुंदरियाल, पुलिसकर्मी, भूतपूर्व सैनिक तथा यमुना प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय गौरव और देशभक्ति के साथ यमुना क्षेत्र के आगामी विकास की तस्वीर भी सामने आई, जिसमें Jewar Airport, Semiconductor, Electronics, Aviation और MRO sectors को क्षेत्र की economic growth का महत्वपूर्ण आधार माना गया।