Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING
NEWS
● ग्रेटर नोएडा से KGP तक बनेगी सीधी कनेक्टिविटी, 105 मीटर चौड़ी सड़क का होगा विस्तार
● वॉलीबॉल चैंपियंस लीग: अयोध्या गर्जन और नम्मा बेंगलुरु स्मैशर्स की शानदार जीत
● क्लासरूम से समुदाय तक बच्चों की सुरक्षा पर शारदा स्कूल ऑफ लॉ ने चलाया जागरूकता अभियान
● एम.एम.एच. कॉलेज में वन्यजीव सप्ताह का समापन, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता में छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता
● गौतमबुद्ध नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, अभय कुमार मिश्र बने ADCP ग्रेटर नोएडा
● जेवर एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, लखनऊ जाने वाली फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट
● दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम, 9 अक्तूबर को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
● लखनऊ में गोमती की बाढ़ विकराल, प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के सामने भरा पानी
● ग्रेटर नोएडा बस अग्निकांड: किसी का सामान जला तो किसी की जिंदगी भर की जमा-पूंजी
● ग्रेटर नोएडा में पेयजल समस्या पर RWA ने उठाई आवाज, CEO ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
सड़क किनारे अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 12 अवैध दुकानें ध्वस्त
शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध कब्जों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है।
- sakshi choudhary
- 21 Aug, 2026
शहर में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण और यातायात व्यवस्था को प्रभावित करने वाले अवैध कब्जों के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राधिकरण के अर्बन सर्विस विभाग की ओर से चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कई प्रमुख स्थानों पर सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जे हटाए गए। कार्रवाई तिलपता चौक से एक मूर्ति, एक मूर्ति से रोजा चौक, सेक्टर-16बी, एनटीपीसी सोसायटी और जगत फार्म मार्केट के आसपास की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली रेहड़ी-पटरी और अस्थाई दुकानों के कारण प्रभावित हो रहे यातायात को सुचारु करना है।
अभियान के दौरान चुहड़पुर में सड़क किनारे बनाए गए 12 अवैध अस्थाई दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इन स्थानों पर टेंपरेरी स्ट्रक्चर बनाकर दुकानें संचालित की जा रही थीं, जिसके चलते सड़क पर आने-जाने वाले लोगों और वाहनों को परेशानी हो रही थी। कार्रवाई के दौरान तीन काउंटर, एक तख्त और एक टेबल भी जब्त किए गए। जब्त सामान को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टोर में जमा करा दिया गया है। इसके साथ ही शाहबेरी रोड और एटीएस सोसाइटी के आसपास भी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर सड़क किनारे किए गए कब्जों को हटाया गया। प्राधिकरण की कार्रवाई से इन क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया गया है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी मुकेश कुमार सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सार्वजनिक सड़कों और रास्तों पर अतिक्रमण कर यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे रेहड़ी-पटरी, क्योस्क और अन्य टेंपरेरी दुकानें लगाकर आवागमन में बाधा पैदा करने वालों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। प्राधिकरण की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण की निगरानी और कार्रवाई लगातार की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखने से यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और आम लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।